कोटा

वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं महाराजा वीर छत्रसाल जयंती कल 05 को रतनपुर में मनाया जायेगा

प्रेम सोमवंशी

कोटा –धार्मिक एवं पौराणिक नगरी माँ महामाया धाम रतनपुर में राजपूत क्षत्रिय समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में शौर्य एवं राष्ट्र भक्ति के प्रतीक महान योध्दा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी एवं साहस पराक्रम के अनुपम नायक महाराजा छत्रसाल जी की पावन जयंती समारोह में संसदीय सचिव विधायक डाँ. रश्मि आशीष सिंह के मुख्य आतिथ्य तथा बेलतरा विधायक रजनीश सिंह की अध्यक्षता व स्थानीय विधायक डाँ. रेणु जोगी जी , अरूण सिंह चौहान जिला पंचायत अध्यक्ष, होरी सिंह डौड़ , पी.एस. ठाकुर, आशीष सिंह ठाकुर ,नैन सिंह परिहार ,विनोद सिंह ठाकुर, एस.एस.चंदेल, संजय सिंह राजपूत, एस.के.सिंह ,बेनी सिंह बैस ,शैलेष सिंह ठाकुर , रोशन सिंह ठाकुर, अजय सिंह ठाकुर, विकास सिंह ठाकुर जी के विशिष्ट आतिथ्य में महाराणा प्रताप भवन रतनपुर में गरिमामय वातावरण में मनाया जायेगा ।

महाराणा प्रताप जी के आकर्षक झांकी के साथ 5 जून को दोपहर 12.00बजे से ढ़ोल ताशे के साथ रैली रूप में पूरे शहर का भ्रमण किया जायेगा । उस अवसर पर सामाजिक वरिष्ठ समाज सेवी , जनप्रतिनिधि तथा 10 वीं /12 वीं बोर्ड में 70 % से अधिक अंक प्राप्त प्रतिभाशाली विद्यार्थी को मोमेंटो व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जायेगा । यह जानकारी प्रवक्ता हेमंत सिंह क्राँति ने देते हुए सजातीय भाईयों एवं बहनों को समय पर पहुंचने निवेदन किया है। अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह राजपूत, उदयवीर सिंह, गुलाब सिंह राजपूत , अभिजीत सिंह अपनी टीम के साथ जयंती समारोह को सफल बनाने दृढ़संकल्पित हैं ।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,