छत्तीसगढ़बिलासपुर

डीएवी स्कूल के टीचर के घर चोरों का धावा, लाखों का माल ले उड़े चोर

सरकंडा क्षेत्र में पहले भी हुई कई चोरियों में छोटे बच्चों का हाथ उभर कर आया है । पुलिस के लिए ऐसे नाबालिग चोरों से निपटना मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है

सत्याग्रह डेस्क

बिलासपुर पुलिस भले ही अपहरणकर्ताओं को आसानी से दबोच ले ,लेकिन चोरों के आगे उसकी एक नहीं चलती। चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है। एक बार फिर सरकंडा क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर चोरों ने पुलिस को खुली चुनौती पेश की है। सरकंडा थाना क्षेत्र के आकाश नगर में रहने वाले डीएवी स्कूल के शिक्षक दिलीप सिंह के घर चोरों ने उस वक्त धावा बोला जब उनका पूरा परिवार रिश्तेदार के घर शादी की सालगिरह समारोह में शामिल होने गया था। दिलीप सिंह का परिवार 4 मई को घर सुना छोड़ कर गया था और जब 6 मई की शाम को वे लौटे तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ है और अंदर मौजूद तीनों अलमारी खुले हुए और सामान बिखरे पड़े हैं। चोरी की आशंका से जांच करने पर पता चला कि करीब 45 तोले सोने के जेवरात के साथ दस से बारह हज़ार रुपये नगद गायब है । चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने सिर्फ नगदी और सोने के जेवरात पर ही हाथ साफ किया, जबकि बेनटेक्स और चांदी के जेवरातो को उन्होंने छुआ भी नहीं। आकाश नगर में रहने वाले दिलीप सिंह के परिवार का आरोप है कि पुलिस उनके मोहल्ले में झांकने तक नहीं आती, इसलिए यहां चोरों का राज है। सरकंडा पुलिस ने जांच के बाद अंदेशा जाहिर किया है कि पीछे किसी नाबालिग चोर गिरोह का हाथ मुमकिन है, क्योंकि जिस तरह से दरवाजे और खिड़की की जाली काट कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया है, वैसा या तो छोटे नाबालिक चोर कर सकते हैं या फिर कोई शातिर गिरोह । पुलिस फिलहाल संदेहिओ की धर पकड़ कर चोरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है । सरकंडा क्षेत्र में पहले भी हुई कई चोरियों में छोटे बच्चों का हाथ उभर कर आया है । पुलिस के लिए ऐसे नाबालिग चोरों से निपटना मुश्किल भरा काम साबित हो रहा है । वही लोग घर को सुना छोड़ने की स्थिति में हमेशा सशंकित रह रहे हैं कि पता नहीं कब उनकी जिंदगी भर की कमाई कोई उड़ा ले जाए।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...