कोरबा

कोरबा जिले में धड़ल्ले से चल रही डीजल की कालाबाजारी, 700 लीटर डीजल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार..

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – डीजल की चोरी और उसके अवैध परिवहन के साथ चल रहे कालाबाजारी पर लगाम कसने के उद्देश्य कोरबा पुलिस लागतार कार्यवाही कर रही है। इसी बीच मुखबिर कि सूचना पर हरदीबाजार ने 700 लीटर अवैध डीजल के साथ दो आरोपियों को गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार हरदीबाजार पुलिस को सूचना मिली कि जोरहाट डबरी के पास एक पिकअप में अवैध तरीके से डीजल भरा हुआ है। जिसपर हरदीबाजार पुलिस ने तत्काल मौके पर छापेमारी की कार्यवाही की। जहां महिंद्रा पिकअप टैंकर को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

जांच में पिकअप के अंदर बिलासपुर निवासी रामबली सिंह ठाकुर और राजेंद्र वर्मा मिले। जिनके कब्जे से पुलिस को 700 लीटर डीजल जब्त किया है। पूछताछ में आरोपियों के पास कोई भी वैधानिक दस्तवाजे नही थे। लिहाजा पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर अवैध डीजल और पिकअप को जब्त कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...