मस्तूरी

मस्तूरी पुलिस के हत्थे चढ़े 2 नशे के सौदागर… कब्जे से 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – अवैध शराब बेचने वालों की लगातार पुलिस धरपकड़ कर रही है, जिसमें थाना प्रभारी मस्तूरी रविन्द्र अनंत के नेतृत्व में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने पतासाजी की जा रही थी, इसी दौरान मुखबीरो से सूचना मिली कि ग्राम पाराघाट में एक आदमी लीलागर नदी किनारे बने एनीकट के पास भारी मात्रा में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करने रखा है, सूचना पर छापेमारी कर आरोपी सुरेश कुमार केवट पिता सोहन लाल केवट निवासी कोटमीसोनार

थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा के कब्जे से 500-500 ML वाली प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 नग (20 लीटर) कीमती 2000रू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार दूसरे आरोपी जिसे एक मोटर सायकल से अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने हेतु परिवहन करते पकड़े जाने पर आरोपी मितेश लहरे पिता मिलन लहरे निवासी कनेरी थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर के कब्जे से 500-500 ML वाली प्लास्टिक पन्नी में भरी कुल 40 नग (20 लीटर) कीमती 2000 रुपये को जप्त कर

आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।दोनों ही आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्य में निरीक्षक रविन्द्र अनंत, उप निरी रामनरेश यादव, सउनि हेमंत पाटले, आरक्षक सुरेन्द्र जांगडे, सत्यादास टंडन का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,