मल्हार

मौके पर पहुँचे पटवारी के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट….आरोपियों के खिलाफ मल्हार चौकी में दर्ज हुई एफआईआर,

उदय सिंह

मस्तूरी – तहसील अंतर्गत मल्हार राजस्व निरीक्षक मंडल अंतर्गत बिनैका पटवारी हल्का नंबर 60 के पटवारी राजकमल चन्द्राकर ने बिनैका के ग्रामीण आवेदक शिव डहरिया और अतिबल डहरिया के खिलाफ शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाते हुए गाली गलौच, धक्का मुक्की, मारपीट किये जाने की रिपोर्ट मल्हार चौकी में दर्ज कराई है, जिसमें उन्होने बताया कि वह मौका मुआयना के लिए ग्राम बिनैका पहुँचे हुए थे जहाँ नोटिस में आवेदक अतिबल डहरिया को हस्ताक्षर करने बोलने पर शिव और अतिबल द्वारा गाली गलौच,

मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया, वही जान से मारने की धमकी दी गई है, वही 10 हजार रुपए मांगने का आरोप भी लगाया गया और कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही गई। इस मारपीट से पटवारी राजकमल के हाथ मे चोट आई है, जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस ने शिव डहरिया , अतिबल डहरिया के खिलाफ धारा 186-IPC, 294-IPC, 332-IPC, 34-IPC, 353-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी