मस्तूरी

अधेड़ उम्र की अज्ञात महिला की सड़क किनारे मिली लाश, अज्ञात वाहन की चपेट में आने की आशंका, मस्तूरी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

मस्तूरी – मस्तूरी – मल्हार मुख्य मार्ग के वेद परसदा और टिकारी के बीच पुल के पास सड़क किनारे एक अज्ञात अधेड़ उम्र की महिला की लाश मिली है, जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम 4 बजे के आसपास सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने देखा की एक अधेड़ उम्र की महिला सड़क किनारे पड़ी हुई है जिसे देखने से उनकी मृत्यु होने की संभावना जताते हुए मस्तूरी पुलिस को सूचना दी गई एवं डायल 112 को जानकारी दी गई, मौके पर पहुंची मस्तूरी पुलिस ने शव का पंचनामा कर अज्ञात मृतका महिला के परिजनों की आसपास पतासाजी में जुटी हुई है, लेकिन कोई जानकारी हाथ नही लगी है।

वही आस पास के ग्रामीणों के बताएं अनुसार वह मानसिक रूप से कमजोर थी,गांव के आसपास दो तीन दिनों से उसे घूमते हूऐ ग्रामीणों ने देखा था। वही पुलिस ने मृतिका के पैर में लगे गहरी चोट से किसी वाहन से दुर्घटना होने की संभावना जता रही है। फिलहाल मस्तूरी पुलिस शव को पीएम के लिए भेज दिया है। एवं अज्ञात वृद्ध महिला के परिजनों की पता तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,