छत्तीसगढ़बिलासपुर

पशुओं की सहायता से चलने वाले सभी वाहनों पर लगा प्रतिबंध , तेज गर्मी की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला

परिवहन एवं कृषि पशुओं पर’’ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1965 के नियम 6(3) के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

इन दिनों पूरा अंचल भीषण गर्मी की चपेट में है । पारा 45 से 48 डिग्री सेल्सियस के बीच गोते लगा रहा है । इस तेज गर्मी में इंसान तो क्या पशु पक्षी और पेड़-पौधों के अस्तित्व पर भी संकट गहराने लगा है । मोटर वाहन के इस जमाने में भी अभी भी एक तरफ जहां साइकिल रिक्शा मौजूद है वही बैलगाड़ी , घोड़ागाड़ी, भैंसा गाड़ी आदि के रूप में ऐसे सवारी वाहन भी मौजूद है जिन्हें चलाने के लिए पशुओं का इस्तेमाल किया जाता है । शादी के अवसर पर भी एक्का गाड़ी का इस्तेमाल बहुतायत में किया जा रहा है। तेज गर्मी को देखते हुए इन सभी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है ।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. संजय कुमार अलंग द्वारा जिले की सीमा अंतर्गत पशुओं की सहायता से चलने वाले समस्त साधन जिसमें भारवाहन या सवारी परिवहन का कार्य किया जाता है, उनको 30 जून 2019 पर्यन्त दोपहर 12 बजे से 3 बजे अपरांह तक प्रतिबंधित करने का आदेश दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार जिले में माह मई और जून में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से अपरांन्ह 3 बजे तक वातावरण में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहने की संभावना बनी हुई है। इस दौरान भारवाहक पशुओं पर सामग्री रखकर या सवारी परिवहन करने से पशु बीमार हो सकते हैं और उनकी मृत्यु भी हो सकती है। इसलिए ’’परिवहन एवं कृषि पशुओं पर’’ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1965 के नियम 6(3) के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...