जांजगीर चाँपा

मोबाईल पर फ्री-फायर गेम खेलने के दौरान फटा मोबाईल…. बच्चा गंभीर रूप से झुलसा

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के गोधना गांव में आज सुबह मोबाईल फटने से एक साढ़े 7 साल का बच्चा झुलस गया साथ ही उसे चोट भी आई है जिसे ईलाज के लिए नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरो ने उसे खतरे से बाहर बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक गोधना का शिवशंकर कुर्रे पिता मोहन कुर्रे उम्र साढ़़े 7 साल मोबाईल पर गेम खेलने का शौकीन है वह सुबह से ही मोबाईल लेकर फ्री-फायर नाम गेम खेल रहा था जिस दौरान मोबाईल मेें ब्लास्ट हुआ और बालक शिवशंकर का सीना झुलस गया साथ ही उसे चोटें भी आई हैं।

गेम खेलने के दौरान बालक शिवशंकर सेमसंग का मोबाईल उपयोग कर रहा था जो कि पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। पीड़ित बालक ने बताया कि वह हर रोज लगभग 2 घंटे मोबाईल पर गेम खेलता है। नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने बताया कि शिवशंकर खतरे से बाहर है। 

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...