तखतपुर

रफ़्तार का कहर :- तेज रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को लिया चपेट में….2 की मौके पर मौत 1 घायल,गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

तखतपुर टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना अंतर्गत जूनापारा चौकी क्षेत्र के ग्राम भंवराकछार के पास ट्रक की ठोकर से दुपहिया वाहन में सवार 2 की मौके पे ही मौत हो गई वही एक गंभीर रूप से घायल हो गया दुर्घटना के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भंवराकछार निवासी दीपक यादव उम्र 25 वर्ष अपने साथी अभय पाठक पिता विनोद पाठक उम्र 26 वर्ष निवासी खुड़िया लोरमी थाना व राजेंद्र कुमार पिता भावर सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी सुरही खुड़िया लोरमी थाना के साथ अपने मोटरसाइकिल में टिंगीपुर में डीजल गाड़ी जो एक्सीडेंट हो गया था उसे देखने के लिए गया था।

दुर्घटनाग्रस्त वाहन को तीनों देखकर वापस आ रहे थे की ग्राम भंवराकछार के पास पहुँचे ही थे कि लोरमी की ओर से आ रहे ट्रक क्र.CG 10 DA 3793 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सीधा मोटर साइकिल को अपने चपेट में ले लिया जहां मोटरसाइकिल चालक दीपक यादव,

अभय पाठक दोनों के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गया। वही पीछे बैठे राजेंद्र काफ़ी दूर जा गिरा और घायल हो गया घटना को देखते हुए आसपास के लोगों ने इसकी सूचना जूनापारा चौकी में दिया जहां जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और दोनों मृत युवकों को पोस्टमार्टम हेतु तखतपुर भेजा।

घटनास्थल से मृतक के शव को उठाकर तखतपुर भेजने से नाराज परिजन एवं ग्रामीण पिछले 2 घंटे से चक्काजाम कर दिया है मृतकों की शव को घटनास्थल में लाने परिजन पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।

वही गंभीर युवक को तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां उसका इलाज चल रहा है, घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया है।

error: Content is protected !!
Letest
ग्रामीण क्षेत्रों में फिर सक्रिय बकरा-बकरी चोर गिरोह, एक और किसान बना शिकार..कोठा से 20 बकरा-बकरी पा... रतनपुर: तेज रफ्तार बस ने ली मासूम की जान... स्कूल जाते वक्त हुआ दर्दनाक हादसा, पचपेड़ी: घर के कमरे में खून से लथपथ मिली लाश, गला रेतने के निशान....हत्या या आत्महत्या बना रहस्य मल्हार महोत्सव: कार्यक्रम को लेकर बनी सहमति, प्रशासन करेगा आयोजन...25 से 31 मार्च के बीच होंगे रंगार... बिलासपुर:- दोस्त ही निकला कातिल, खेत में मिली थी युवक की खून से लथपथ लाश... दो सगे भाइयों ने मिलकर द... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी में सुरक्षा पर सवाल: 12 दिन बाद भी लापता छात्र रोहित का सुराग नहीं.... प्रबं... कोठा की दीवार तोड़कर 17 बकरियों की चोरी....पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला किया दर्ज, रतनपुर: बीच बचाव करने वाले पर ही चाकू से हमला...युवक घायल, पुलिस अपराध दर्ज कर जुटी जांच में, मस्तूरी:- जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, तीन के खिलाफ मामला दर्ज जनदर्शन में उमड़ी समस्याओं की भीड़...मस्तूरी एसबीआई से फर्जी लोन की... तो तखतपुर में शराबी शिक्षक की ह...