रायगढ़

कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर माँ को उतारा मौत के घाट… चरित्र शंका बनी वजह

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – चरित्र संदेह के चलते अपनी ही मां को मौत के घाट उतारने वाले कलयुगी बेटे को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम बरलिया के हरिजन पारा में गांव की नंदिनी सारथी की खून से लथपथ लाश मिली है। जिसपर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहा उन्हें पता चला की घटना को महिला के कलयुगी बेटे विजय सारथी ने अंजाम दिया है। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने पूछताछ में बताया कि गांव में उसकी मां के चरित्र को लेकर कई बातें सुनने में मिल रही थी। जिससे वह रोष में था । बुधवार शाम करीब 4-5 के बीच दोनों मां-बेटे में इसी बात को लेकर झगड़ा विवाद हुआ और झगड़ा-विवाद में विजय सारथी ने कुल्हाड़ी से मां के गर्दन, सिर व शरीर पर हमला कर दिया। जिससे महिला कि मौके पर ही मौत हो गई। इधर मामले में पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या को प्रयोग में लाने वाले हथियार को जब्त कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार सारथी, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, श्याम देव साहू , आरक्षक चन्दू बंजारे, नन्दकुमार पैकरा एवं साइबर सेल की टीम की विशेष भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
500 की ड्रेस के चक्कर में गंवाए एक लाख... शिक्षित नर्स भी साइबर ठगों के जाल में फंसी छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित... 4 सितंबर को बंद रहेंगी शराब दुकानें, अवैध बिक्री और परिवहन पर होगी स... भाजयुमो बिलासपुर ग्रामीण में मंडल प्रभारियों की घोषणा, युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर अवैध कबाड़ दुकानों और अशांति फैलाने वालों पर हिर्री पुलिस का शिकंजा....5 गिरफ्तार VIDEO:- बिलासपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: हिस्ट्रीशीटर सुहैल खान समेत 9 और गिरफ्तार, अब तक 20 आरोपी सलाख... शराब दुकान के बाहर विवाद ने लिया हिंसक रूप, बीयर की बोतल से युवक का सिर फोड़ा और मोबाइल छीनकर फरार ह... उत्तरी बाईपास के एलाइनमेंट क्षेत्र में सेंदरी, रमतला, बिरकोना, नगोई, बिजोर, मोपका, दोमुहानी और ढेंका... रक्षा बंधन से लौट रही महिला को ट्रेन में लगी झपकी, शातिर ने उड़ाया पर्स, बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर पु... एकजुट हुए बिलासपुर के रियल एस्टेट कंसल्टेंट...नई यूनियन का हुआ आगाज, हादसे का राज खुला: ट्रक विवाद में दोस्त की हत्या...लाश को कार के नीचे रख रचा एक्सीडेंट का नाटक