मस्तूरी

बकरी चराने गए चरवाहा और बकरी की करंट की चपेट में आने से मौके पर हुई मौत…मस्तूरी थाना क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र के ग्राम लावर में करंट की चपेट में आने से चरवाहे और बकरी की मौत हो गई है, मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लावर में रहने वाला ग्रामीण शिवनाथ केवट पिता खेदुराम केवट उम्र लगभग 50 वर्ष रोज की तरह अपने 20 बकरियों को गांव के कदमाही खार में चराने गया हुआ था,

जो वापसी में दोपहर 3 बजे के आसपास वापस अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी पास के खेत में गेहूं का फसल लगा हुआ है जिसमे कांटातार (जीआई तार) से घेराबंदी किया गया है। जिसमे एक बकरी फंस गई और छटपटाने लगी जिसे बचाने चरवाहा शिवनाथ केवट ने बकरी को छुड़ाने का प्रयास कर रहा था तभी कांटातार में दौड़ रही करंट की चपेट में आने से मौके पर ही बकरी और चरवाहे की मौत हो गई।

वही ग्रामीणों ने घटना के बारे में जानकारी होने के बाद सैकड़ों की संख्या में घटनास्थल पहुंच उचित मुआवजा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे है। सूचना मिलने के बाद मस्तूरी पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है। वही जांच और पोस्टमार्टम के पश्चात मौत की असल वजह स्पष्ट होगी।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,