मस्तूरी

करंट से चरवाहे और बकरी की मौत का मामला…कांटेदार तार में करेंट लगाने वाला आरोपी गिरफ्तार…मस्तूरी पुलिस ने की कार्रवाई

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावर में रविवार को एक चरवाहे और बकरी की मौत खेत में लगे बाड़े के तार में लगाए गए करेंट की चपेट में आने से हो गई थी, मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई थी जिसमे जांच के दौरान पाया गया की उक्त खेत में गेंहू की फसल लगाने वाले योगेश्वर पटेल द्वारा तार में करेंट लगाया गया था, जो जानलेवा साबित हुआ और चरवाहे के साथ एक बकरी की मौत हो गई, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गौरतलब है की मृतक शिवनाथ केंवट पिता खेदू केंवट उम्र 60 साल निवासी भोथीडीह लावर की मौत के जांच में पाया गया की योगेश्वर पटेल पिता शिव प्रसाद पटेल निवासी लावर द्वारा अपने रेगहा लिए हुए अमलीडीपारा खार के खेत में गेहू बोया तथा अपने खेत को जानवरों की सुरक्षा के लिए तात की जाली (लायलोन रस्सी ),बेर पेड़ का कांटा एवं जीआई तार से घेरा कर जीआई तार में विद्युत प्रवाहित किया था।उक्त विद्युत करेंट की चपेट में आकर शिवनाथ केवट तथा एक बकरी की मौक़े पर ही मृत्यु हो गई थी।

आरोपी द्वारा यह जानते हुए कि उक्त कृत्य से किसी व्यक्ति या जानवर की मृत्यु हो सकती है उसके बाद भी आरोपी के द्वारा उक्त कृत्य को अंजाम दिया गया जो प्रथम दृष्टया अपराध धारा 304 भादवि के तहत आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। मामले के बाद बिलासपुर पुलिस ने लोगो से अपील की है कि व्यक्ति का जीवन अमूल्य है,इस तरह के गैर-जिम्मेदाराना कृत्य से किसी व्यक्ति की जान खतरे में न डालें!!

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,