रतनपुर

मध्यप्रदेश के नट गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार… बाइक की डिक्की से 50 हजार रुपए की उठाईगिरी को दिया था अंजाम, बैंक में करते थे रेकी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – जिला सहकारी बैंक बेलतरा से 50 हजार रूपये नगदी रकम निकालकर जा रहे ग्रामीण किसान के मोटर साईकिल के डिक्की से उठाईगिरी करने वाले गिरोह के 03 सदस्यों को गिरफ्तार करने में बिलासपुर पुलिस को सफलता मिली है। गिरोह के अन्य 03 सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। ग़ौरतलब है कि शंकर सिंह टेकाम पिता स्व. टूलसिंह टेकाम उम्र 55 वर्ष निवासी धौरामुड़ा द्वारा थाना रतनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें उसने बताया था कि 20.02.2022 को जिला सहकारी बैंक बेलतरा से 50 हजार रूपये नगदी रकम निकालकर कपड़ा खरीदने दुकान में गया था तभी अज्ञात अरोपियों द्वारा प्रार्थी के मो.सा. के डिक्की को तोड़कर डिक्की में रखे 50000 रूपये को चोरी कर लिया गया है। मामले में थाना रतनपुर एवं एसीसीयू बिलासपुर के अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीम बनाकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

150 सीसीटीव्ही कैमरों की हुई जांच…

को-आपरेटिव बैंक में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के अवलोकन पर पाया गया कि 02 आरोपी ग्रामीण वेशभूषा में बैंक के अंदर बैठे हुए हैं, अन्य 04 आरोपी दो अलग-अलग मोटर साईकिलों में बैंक के आसपास घूम रहें है, जैसे ही प्रार्थी बैंक से रकम आहरण कर बैंक से बाहर निकलता है, अंदर ग्रामीण वेशभूषा में बैठे हुए आरोपियों से कुछ इशारा मिलते ही मोटर साईकिल सवार आरोपी ग्रामीण के पीछे जाते हुए दिखाई देते हैं। घटना स्थल के आसपास अन्य कैमरे न होने से आरोपी का पता नहीं चल सका किंतु बैंक से प्राप्त सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर घटना स्थल के पास से निकलने वाले सभी रास्तों पर लगभग 20 किमी. एरिया में लगे सभी सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज चेक किए गए, पाया गया कि आरोपीगण खण्डोवा मंदिर, कलमीटार, जोगीपुर होकर कोटा की ओर गए हैं। इस आधार पर रास्ते में सभी सीसीटीव्ही कैमरों की चेकिंग की गई, किंतु हर रास्ता आगे जाकर तीन या चार रास्तों में विभक्त हो जाता है, जिससे टीम को सभी रास्तों के कैमरों को चेक करना पड़ा अंततः आरोपीगण को-आपरेटिव बैंक, कोटा के पास भी रेकी करते हुए मिले, किंतु आगे कैमरा न होने से आरोपी आगे किस रास्ते से होकर भागे पता नही चल पाया। टीम के सदस्यों द्वारा मुंगेली एवं गौरेला-पेन्ड्रा की ओर जाने वाले रास्तों पर लगे कैमरों की चेकिंग की गई पर आरोपी का पता नहीं चल पाया।

सोशल मीडिया पर वायरल किए गए वीडियो से हुई आरोपीगण की पहचान

को-आपरेटिव बैंक, बेलतरा में आरोपीयो के प्राप्त फुटेज को सायबर सेल द्वारा विभिन्न जिलों के साईबर सेल एवं नेशनल सायबर क्राईम ग्रुप में वायरल किया गया था, वीडियो को देखकर ग्रुप के सदस्यों द्वारा आरोपीयो को थाना मझौली जिला सीधी म.प्र. एवं थाना व्यौहारी जिला शहडोल म.प्र. निवासरत् नट गिरोह के होने की संभावना जाहिर किया गया था, इस संभावना के आधार पर टीम द्वारा स्थानीय मुखबिरों को सीसीटीव्ही फुटेज भेजकर पहचान कराया गया तब थाना मझौली क्षेत्र के स्थानीय मुखबिर ने आरोपी जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू कंजर की पहचान की गई।

शहडोल से किया गया गिरफ्तार..

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना मझौली एवं थाना व्यौहारी क्षेत्र में जाकर आरोपीयो की तलाश किया जा रहा था किंतु आरोपी शातिर किस्म के हैं। घटना घटित करने के बाद किराये के मकान या रिस्तेदारों के घर में रहते हैं, जिससे पुलिस टीम को आरोपीयो के तलाश में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा तीन दिन तक कैंप कर आरोपीयो की तलाश की गई। अन्ततः तीन आरोपीयो को पकड़ने में सफलता मिली।

गिरोह बनाकर घटना को दिया अंजाम

पूछताछ में अरोपीयो ने बताया कि जितेन्द्र उर्फ जितु कंजर गिरोह का मुखिया है जिसका भाई रवि कंजर, दोस्त उमेश, रंजित उर्फ रन्नो, लहरू एंव मखाडू गिरोह के सदस्य है। जिस स्थान पर घटना घटित करना होता है, वहां रजित उर्फ रन्नों एवं रवि कंजर ग्रामीण के वेश भूषा में बैंक के अन्दर जाकर रकम निकाल रहे ग्राहको की रेकी करते है, रवि कंजर, उमेश, लहरू, मखाडू मोटर सायकल में पीछा करते है और जहां मौका मिलता है वहां से रकम उठाईगिरी कर भाग जाते है।

सीधे साधे एवं ग्रामीण परिवेश के लोगो को बनाते है निशाना

आरोपीयो ने पूछताछ पर बताया कि उठाईगिरी करने के लिए बैंको के आसपास रेकी कर सबसे पहले सीधे साधे एवं ग्रामीण परिवेश के लोगो की पहचान करते है और जो व्यक्ति भोला भाला प्रतीत होता है उसका पीछा कर मौका मिलते ही रकम लेकर फरार हो जाते है। मोटर सायकल एवं नगदी रकम 13500 रूपये जप्त -मामले में आरोपीगण ने बताया है कि ग्रामीण से उठाईगिरी किये गये रकम में से प्रत्येक व्यक्ति को आठ हजार रूपये हिस्सा मिला था जिनमें से कुछ रकम खर्च कर दिये है। आरोपी जितेन्द्र कंजर से घटना में प्रयुक्त 01 टीव्हीएस रायडर मो.सा. नगदी 5000 रूपये आरोपी रवि कंजर से 4500 रूपये एवं रंजित उर्फ रन्नो से 4000 रूपये कुल 13500 रूपये जप्त किया गया है। शेष फरार आरोपियों की तलास की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक देवेश राठौर, प्रभारी एसीसीयू उप निरीक्षक कृष्णा साहू, प्र.आर. देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह, आर. सरफराज खान, बोधुराम कुम्हार, विरेन्द्र गंधर्व, निखिल राव जाधव, सुरेन्द्र सिंह पोर्ते, प्रशान्त राठौर, विकास राम, थाना रतनपुर से प्र.आर. विकास सेंगर, आर. दीपक मरावी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

गिरफ्तार आरोपी

1-जितेन्द्र उर्फ जित्तु कंजर पिता जगदीश प्रसाद कंजर उम्र 35 वर्ष निवासी चुवाही छान्दा थाना मझोली जिला सीधी (म.प्र.)

2-रवि कंजर पिता जगदीश प्रसाद कंजर उम्र 27 वर्ष निवासी चुवाही छान्दा थाना मझोली जिला सीधी (म.प्र.)

3-रन्नो उर्फ रंजीत कंजर पिता रामसेवक कंजर उम्र 40 वर्ष निवासी भोेलगढ़ थाना अनुपपुर जिला अनुपपुर (म.प्र.)

error: Content is protected !!
Letest
शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,... बिलासपुर सराफा लूट कांड: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में शॉर्ट एनकाउंटर, एक आरोपी के पैर में लगी गोली,... छत्तीसगढ़ में बढ़ी ब्राउन शुगर की डिमांड....अब मुंगेली जिले में ब्राउन शुगर के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, प... VIDEO बिलासपुर लूटकांड अपडेट: उरतुम के पास कार बरामद, लेकिन ढाई किलो सोना और साढ़े तीन लाख लेकर फरार...