मल्हार

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का हुआ आयोजन…प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की दी गई जानकारी

उदय सिंह

मल्हार – देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नारी शक्ति से संवाद किया, कहां भाजपा सरकार में महिलाओं को मिल रहा है पूरा सम्मान, नगर पंचायत मल्हार में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम का बुधवार को महिला बाल विकास की ओर से कार्यक्रम रखा गया था जिसमें मल्हार मंडल के कई गांव से महिला समूह के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी योजना एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारी शक्ति कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की बात की गई। राजकुमार साहू मंडल अध्यक्ष ने कहा मोदी जी ने जो काम 10 सालों में किया है वो कांग्रेस सरकार पिछले 70 सालो में नहीं कर पाई है। राजकुमार वर्मा ने कहा नारी सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार में महिलाओं को पूरा सम्मान मिला है उन्होंने कहा की महिलाओं के लिए बचत खाता खुलवाने व महिलाओं के नाम से राशन कार्ड एवं उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,प्रधानमंत्री श्री योजना,सुकन्या,बेटी बचाओ बेटी पढाओ जैसे अनेक योजनाएं संचालित है,

उनकी जानकारी देकर उनके लाभ बताएं रंजीत सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अलग-अलग योजनाओं के माध्यम, सबसे ज्यादा समूह के माध्यम से सशक्तिकरण किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटी के तहत 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने की घोषणा की है महिलाओं के खाते में 12000 सालाना देने की बात की है। अयोध्या रामलला दर्शन तीर्थ यात्रा कराई जा रही है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू मंडल महामंत्री रंजीत सिंह, धर्मेंद्र कौशले राजकुमार वर्मा, लोकनाथ बंजारे दिलीप पाण्डेय, कृष्णा साहू एवं बड़ी संख्या में संत्तु देवी, शमसून निसा लता पैकरा, ललिता कुजुर, राजेश कला भारद्वाज ममता यादव, सुशीला टंडन, रजनी टंडन, आरबीके समस्त रूप अमृत संकुल संगठन कैडर समूह की सभी महिला स्व सहायता समूह के सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम