रायगढ़

8 साल पहले हुई ढाई लाख की लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार…. पुलिस ने भेजा जेल

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – तमनार थाना क्षेत्र अंतर्गत 8 साल पहले ग्रामीण के साथ 2 लाख 46 हजार रुपए की लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रायगढ़ एसपी के निर्देश पर पुराने पेंडिंग मामले कि नए सीरे से जांच शुरू की गई। इसी दौरान 2016 में ग्राम झिंगोल, गायत्री फार्म हाउस के पास एक बुर्जुग से रूपयों की लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की पूर्व में लूट की घटना को अंजाम देने वाले सोनूमुडा निवासी लखन साहू जूटमिल में घूम रहा हैं। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसने बताया कि ग्राम झिंगोल में उसने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर किराना व्यापारी राकेश कुमार के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। साथ ही बुर्जुग से रूपयों की लूटपाट कर रकम को आपस में बाट लिया था। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन जब्त कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोपी की पतासाजी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आर्शीवाद राहटगांवकर के साथ सहायक उप निरीक्षक नरसिंह यादव, आरक्षक अनूप मिंज और राजेन्द्र राठिया की अहम भूमिका रही है

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...