बिलासपुर

शासकीय स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत का मामला….आरोपी शिक्षक हुआ सस्पेंड, प्राचार्य और संकुल समन्वय भी दोषी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शिक्षक के पेशे को दागदार करने वाले शिक्षक को विभागीय जांच के बाद संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने निलंबित कर दिया है। वही मामले में संकुल समन्वयक और प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकी गई है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र के एक शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में 6वीं और 8वीं कक्षा की छात्राओं ने आरोप लगाया था कि शिक्षक कमलेश साहू लंबे समय से उनके साथ बैड टच कर गंदी हरकतें करता था।

मामले की शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू ने तत्काल मामले की जांच के लिए बिल्हा बीईओ को निर्देशित किया। जिसमे संकुल समन्वयक और प्राचार्य के द्वारा लापरवाही बरतने की बात सामने आई।

जिसपर जांच अधिकारी द्वारा शुक्रवार को विभाग को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक आरपी आदित्य ने शिक्षक कमलेश साहू को निलंबित कर दिया है। वही मामले में संकुल समन्वयक आशा कंवर और हेडमास्टर अविनाश तिवारी की वेतन वृद्धि रोक दी गई है।

साथ ही अविनाश तिवारी को बिल्हा ब्लॉक के मिडिल स्कूल बांका में पदस्थ किया गया है। वही संकुल समन्वयक आशा कंवर को बिल्हा के मिडिल स्कूल कोरबी में पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने बांधा स... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग...