कोटा

पिकनिक मानकर लौट रहे युवको से 4 बदमाशों ने की मारपीट… फिर एक युवक को गोली मारकर हुए फरार, घटना से मचा हड़कंप

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अपराधियों का आतंक बढ़ते ही जा रहा है इसी बीच जिले के कोटा क्षेत्र में गोली की गूंज से सनसनी फ़ैल गई, गोलीकांड की घटना देर रात की बताई जा रही है, जानकारी के अनुसार कुछ लोग औरापानी जंगल से घूमकर वापस लौट रहे थे। जब वे लोग औरापानी मोड मेनरोड स्कूल के पास बाथरूम करने के लिए रुके तभी दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात लोग आए और हुज्जतबाजी करते हुए मारपीट करने लगे। इसी बीच चार अज्ञात युवक में से एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर गोली चला दी,

जो गोली तखतपुर निवासी सिक्ख युवक सनी खालसा के नाभि में जा लगी। जिसके बाद अज्ञात युवक घटना को अंजाम दे कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। वही घायल युवक सनी खालसा के साथ चंकी पांडे एवं आशीष ने तत्काल कोटा थाना की डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी, जिसपर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटा लेकर गई जहां से उन्हें सिम्स रेफर कर दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...