बिलासपुर

अचानक भरभरा कर गिर गया स्कूल भवन, हादसे की कल्पना कर सिहरे अभिभावक

डेस्क

बारिश के इस मौसम में लगातार जर्जर स्कूल भवन धराशाई हो रहे हैं और इसी के साथ शिक्षा विभाग के दावों की पोल खुल रही है । हाल ही में रतनपुर और बिलासपुर मंगला में ऐसे ही हादसों के बाद भी जिला शिक्षा अधिकारी की नींद नहीं टूटी है। मंगलवार शाम को बिलासपुर के करीब स्थित निरतु में माध्यमिक शाला भवन के दो कमरे भरभरा कर गिर पड़े। यह तो किस्मत अच्छी थी कि जिस वक्त हादसा हुआ उस वक्त कक्षाएं नहीं चल रही थी ।नहीं तो फिर दुर्घटना इतनी बड़ी होती कि शिक्षा विभाग के लिए मुंह छुपाना मुश्किल हो जाता । हैरानी इस बात की है कि इन्ही जर्जर कमरों में स्कूल की कक्षाएं लगती थी। निरतु के इस स्कूल में 300 से अधिक बच्चे पढ़ाई करते हैं। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल की कक्षाएं सुबह की पाली में लगती है ।जाहिर है कि अगर उस वक्त यह सब हुआ होता तो फिर हादसा बहुत बड़ा होता। स्कूल के शिक्षकों का दावा है कि उन्होंने कमरों की मरम्मत के लिए कई बार जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य अधिकारियों को पत्र लिखा था, लेकिन विभाग ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। यह भी जानकारी हुई कि घटना से 1 दिन पहले ही दिल्ली से निरीक्षण के लिए पहुंची टीम ने उस कमरे को सील कर दिया था जो मंगलवार को धाराशायी हो गई। वैसे इन्हीं जर्जर कमरों में पिछले 4 साल से कक्षाएं लग रही थी। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही हमेशा की तरह उजागर हुई है और उन पर शायद ऐसी घटनाओं का कोई असर भी नहीं हो रहा, क्योंकि ना तो उनके अपने या अपनों के बच्चे ऐसे स्कूलों में पढ़ाई करते हैं जो वे इन हादसों की फ़िक्र करें ।उनके लिए तो हादसे एक सामान्य प्रक्रिया है जो होते रहते हैं। लेकिन उन्हें क्या पता कि ऐसे हादसों की वजह से कितने बच्चे डर कर स्कूल आना छोड़ सकते हैं। शायद उन्हें इससे भी कोई खास फर्क नहीं पड़ता होगा।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...