कोटा

उड़ीसा से हरियाणा गाँजा तस्करी करते 1 आरोपी गिरफ्तार…. कार की डिक्की से 50 किलोग्राम गाँजा जब्त, पुलिस को गुमराह करने लगा रखा था फर्जी नंबर प्लेट

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध तस्करी के मामलों को पकड़ने लगातार पुलिस कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में बेलगहना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति एफ सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा अपने कार के डिक्की में रखकर बिलासपुर की ओर से पेन्ड्रा जा रहा है. पुलिस को मिली उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस सहायता केन्द्र केन्दा के मनीष ढाबा के पास चेकिंग पाईन्ट लगाकर, मुखबिर के निशानदेही पर घेराबंदी कर बिलासपुर की ओर से आ रही एक सफेद कार कमांक सीजी 12 आर 2699 को रुकवाकर चेकिंग कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम मनीष पिता कृषन उम्र 30 वर्ष निवासी जुलाना जिला जीन्द हरियाणा बताया और अधिक लाभ कमाने के लिए अवैध मादक पदार्थ की खरीदी बिक्री करना बताया, जिसने मादक पदार्थ गांजा 50 किलोग्राम को उड़ीसा से खरीद कर खपाने हरियाणा ले जाना बताया। आरोपी द्वारा पुलिस चेकिंग से बचने अपनी कार के डिक्की में गांजा को छुपाकर रखना एवं कार का नंबर प्लेट छ.ग. से गुजरने के दौरान छ.ग. का डूप्लीकेट रजिस्ट्रेशन नंबर सीजी 12 आर 2009 को अपने गाड़ी में लगाकर उपयोग करना बताया। आरोपी के कथन के आधार पर आरोपी के वाहन कार कमांक सीजी 12 आर 2699 के पीछे के डिक्की से दो नग सफेद रंग की बोरी में भरा हुआ मादक पदार्थ गांजा वजनी लगभग 50 किलोग्राम, परिवहन में प्रयुक्त वाहन कार एवं एक वीवों मोबाईल कुल कीमती 2005000 रूपये को जप्त कर आरोपी मनीष एवं उसके साथी के विरूद्ध धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट, 34 भादवि अन्तर्गत कार्यवाही की गई है। आरोपी मनीष पूर्व में भी अवैध मादक पदार्थ गांजा के प्रकरण में जुलाना हरियाणा में गिरफ्तार हो चुका है। आईसीजेएस पोर्टल से आरोपी मनीष का पूर्व आपराधिक रिकार्ड प्राप्त कर प्रकरण में संलग्न किया गया है। प्रकरण के अन्य उड़ीसा प्रान्त से जुड़े आरोपी की तलाश की जा रही है। सम्पूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक व्ही. के. पाण्डेय, सउनि अशोक मिश्रा, प्रआर बी केरकेटटा, प्रआर भुवनेश्वर मरावी, आरक्षक दीपक उपाध्याय, देवेन्द्र शर्मा, कौशल बिन्झवार, भूपेन्द्र पटेल, राकेश पोर्ते, सत्येंद्र राजपूत की सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज