बिलासपुर

VIDEO: न्यायधानी में दुकान खाली कराने तलवार लहराकर दबंगई…व्यवसायी को जमीन मालिक कर रहा प्रताड़ित, व्यवसायी ने दर्ज कराई शिकायत, 

रमेश राजपूत

बिलासपुर – खाली जमीन पर दुकान बनाकर व्यवसाय करने की सहमति देने के बाद जब रेस्टोरेंट व्यवसायी ने अपनी भारी भरकम पूंजी लगाकर रेस्टोरेंट का निर्माण करा लिया तो अब दुकान खाली कराने की धमकी और परेशान किये जाने का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थी रेस्टोरेंट संचालक ने इसकी शिकायत तारबाहर थाने में दर्ज कराई है। मामला न्यायधानी के मशहूर अन्ना डोसा साउथ इंडियन फूड रेस्टोरेंट का है जिसका संचालन मुरली मोहन राव के द्वारा किया जाता है, प्रार्थी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह श्रीकांत वर्मा मार्ग में मैग्नेटो मॉल के सामने अन्ना डोसा रेस्टोरेंट का संचालन करता है, जिस जमीन पर उनका रेस्टोरेंट है वह अश्वनी उर्फ पप्पू यादव का है जिनके द्वारा पूर्व में हुए अनुबंध के अनुसार रेस्टोरेंट व्यवसायी प्रार्थी मुरली ने उक्त खाली जमीन पर 1 करोड़ रुपए खर्च कर रेस्टोरेंट का निर्माण और अन्य कार्य कराए, जिसे 20 वर्षों तक संचालन करने का करार हुआ था वही दुकान के किराए के तौर पर 1.5 लाख रुपए प्रति माह जमीन मालिक को अदा किया जाता रहेगा यह तय हुआ था, लेकिन इसी दौरान अन्ना डोसा का व्यवसाय पूरी तरह स्थापित होता देख जमीन मालिक अश्वनी यादव की नीयत खराब हो गई और उसके द्वारा करार तोड़ते हुए जमीन खाली कराने दबाव बनाया जाने लगा,

जिसके द्वारा बार बार रेस्टोरेंट संचालक को परेशान किया जाने लगा, जबकि प्रार्थी ने वही बात सामने रखी कि उसने 1 करोड़ रुपए अपने रेस्टोरेंट के निर्माण में लगाये है, उसे समय से पहले हटाने से उनकी लगाई गई पूंजी कैसे प्राप्त होगी, जिस पर आपसी समझौता भी हुआ, जिसमें परिचित लोगों के बीच तय हुआ कि रेस्टोरेंट का संचालन उसके बगल के छोटे जगह में किया जाएगा, वही जमीन मालिक अश्वनी यादव 70 लाख रुपए रेस्टोरेंट संचालक प्रार्थी को वापस करेगा, लिहाजा पूर्व रेस्टोरेंट को छोटे जगह में शिफ्ट किया गया, बावजूद इसके जमीन मालिक द्वारा पैसे वापस नही किये गए और अब उस जगह को भी खाली कराने तलवार के दम पर धमकी दी जा रही है,

मामले में प्रार्थी ने बताया है कि बार बार जमीन मालिक धमकी देकर रेस्टोरेंट की जगह खाली करने दबाव बना रहा है, वही प्रार्थी की कार भी धोखे से लेकर अपने पास रख लिया है जो बिजली, पानी का कनेक्शन काट कर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है, हद तो तब हो गई जब खुलेआम अश्वनी यादव द्वारा तलवार लेकर रेस्टोरेंट में पहुँचकर धमकी दी जा रही है, मामले में प्रार्थी ने सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपे है जिसमें जमीन मालिक अश्वनी उर्फ पप्पू यादव तलवार लेकर रेस्टोरेंट के कर्मचारियों को धमका रहा है, 

प्रार्थी की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने आरोपी अश्वनी कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव के खिलाफ़ धारा 406 , 294,506 भादवि , 25 , 27 आम्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज...