रायगढ़

सहारा इंडिया का फरार शाखा प्रबंधक गिरफ्तार…धोखाधड़ी में 03 आरोपियों की पूर्व में हो चुकी है गिरफ्तारी, करीब 8 करोड़ की संपत्ति सीज

रमेश राजपूत

रायगढ़ – पुलिस अधीक्षक रायगढ़ दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा लंबित गंभीर अपराधों तथा फरारी में चालान पेश किये गये मामलों के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे जिस पर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल द्वारा सहारा इंडिया धोखाधड़ी मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगाकर संभावित स्थानों पर दबिश दिया गया, पुलिस के बढ़ते दबाव के बीच फरार आरोपी अमृत लाल श्रीवास को पुलिस ने हिरासत में लिया है । आरोपी अमृत लाल श्रीवास पिता स्व. घुराऊ राम उम्र 38 साल निवासी गोपालपुर थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ़ का नाम सहारा इंडिया कंपनी द्वारा मुख्य शाखा प्रबंधक रायगढ़ का कार्य कंपनी ने सौंपा गया था । आरोपी ने बताया कि रायगढ़ जिला का प्रभारी मैनेजर नियुक्त किया गया । आरोपी से पुलिस ने उसके आई कार्ड, नियुक्ति एवं कार्य आदेश संबंधी दस्तावेज, बैंक खाते, जमीन संबंधी दस्तावेज, धोखाधड़ी रकम से क्रय की हुई कार एवं मोटर सायकल को जप्त किया है । शिकायतकर्ता विकास निगानिया निवासी कृष्णा विहार कालोनी रायगढ के आवेदन पर 29 सितंबर 2022 को थाना कोतवाली में सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक एवं अन्य आरोपियों के विरुद्ध धारा 420 , 120 बी , 34 ताहि, धारा 6,10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4,5,6 ईनामी चिट और धन परिचालन स्कीम (पाबंदी) अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । मामले में कोतवाली पुलिस द्वारा धोखाधड़ी में संलिप्त आरोपी ओम प्रकाश शर्मा, पुष्पेन्द्र कुमार साहू, करूणेश अवस्थी को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश रायगढ़ के न्यायालय में चालान पेश किया गया है । आरोपी अमृत लाल श्रीवास के विरूद्ध शीघ्र पूरक चालान पेश किया जावेगा । जांच विवेचना में आरोपियों के करीब 8 करोड के चल अचल संपत्ति का चिन्हांकन कर कुर्की/नीलामी कार्यवाही हेतु कलेक्टर रायगढ़ को प्रतिवेदन प्रेषित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,