जांजगीर चाँपा

युवक पर चाकू मारकर जानलेवा हमला करने का मामला…नाबालिग सहित 3 गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – डीजे बजाकर घर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमे मां बेटा सहित एक नाबालिग लड़के को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर निवासी प्रार्थी लव कुमार डोंगरे सोमवार को डीजे बजाकर घर लौट रहा था। तभी जांजगीर निवासी प्रिंस कुमार उर्फ राजा राठौर प्रार्थी से किसी बात को लेकर विवाद करने लगा। जब प्रार्थी ने उसको मना किया तो प्रिंस कुमार और उसकी मां राज कुमारी राठौर सहित एक नाबालिग द्वारा प्रार्थी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे प्रार्थी को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहाँ उसकी हालत गंभीर होने के कारण उसे सिम्स हॉस्पिटल बिलासपुर में रैफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने प्रार्थी के परिजनों के शिकायत के बाद तत्काल ही जांच शुरू की और घटना में शामिल तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर उपनिरीक्षक राजेश साह, प्रधान आर. आलोक शर्मा एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि...