बिलासपुर

अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग की सयुंक्त टीम ने की कार्रवाई….  07 ट्रेक्टर और 1 जेसीबी जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर अवनीश शरण एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिला प्रशासन, पुलिस और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से रेत माफिया के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार के तहत बीती रात बड़ी कार्रवाई की है। जिसमें एसडीएम पीयूष तिवारी , सीएसपी सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व मे खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी, तहसीलदार शशिभूषण सोनी एवं थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग की उपस्थिति मे राजस्व, पुलिस व माइनिंग की टीम के द्वारा कछार,

निरतू, घुटकू के रेत घाट में छापेमारी की गई, जिसमे मौके पर अवैध रेत उत्खनन व परिवहन करते पाये जाने पर 01 जेसीबी CG 10 D 5057 सहित 07 ट्रेक्टर को अवैध उत्खनन कर परिवहन करना पाए जाने पर मौके से जप्त कर सभी वाहनों को थाना कोनी में रखा गया। जहाँ माइनिंग विभाग के द्वारा विधीवत कार्यवाही किया गया है। मौके से मिले दो मोटरसाइकिल सीडी 100 सीजी 10 ZE 9190 और मोटरसाइकिल वी15 क्रमांक CG 10 AG 6990 पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा टीम को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत भी किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के... नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला,