मस्तूरी

मस्तुरी : होली खेलकर लौट रहे युवक को ट्रेलर ने लिया चपेट में….गंभीर रूप से घायल युवक की मौके पर हुई मौत, नेशनल हाइवे 49 पर हुई दुघर्टना

उदय सिंह

मस्तूरी – होलिका दहन के बाद होली खेलकर लौट रहे युवक को तेज रफ़्तार में आ रही ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोहतरा निवासी विपिन सुमन उम्र 19 वर्ष अपने साथियों के साथ मोहतरा चौक नेशनल हाईवे 49 के पास होली खेलकर वापस घर लौट रहा था तभी अकलतरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रेलर क्रमांक CG 07 BC 2923 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे अपनी चपेट में ले लिया,

जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मस्तूरी पुलिस को दी गई जिन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए मस्तूरी सीएचसी भेज दिया है। वही पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 07 BC 2923 के चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,