मल्हार

मल्हार में होली खेल रहे युवक को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार….मामूली बात पर कर दिया था जानलेवा हमला, हथियार जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – होली के दौरान मोहल्ले में गाना बजाना कर होली मना रहे युवको पर पास ही रहने वाले बटालियन के जवान ने गोली चला दी थी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था, मामले में जानलेवा हमला करने के अपराध में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार होली त्योहार होने पर मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल खाली जमीन पर प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे नगाड़ा और बॉक्स बजा रहे थे, वही बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है,

जो अपने घर के छत पर चढ़ कर सभी को वहा शोर शराबा करने से मना किया , फिर गंदी गंदी गली गलौच करते हुए अपने पावर एयर राइफल से पियूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दिया, पहली गोली नही लगी तो दूसरा राउंड भरकर फिर से मारा जो पियूष के सीने के बाई ओर लगा जिससे युवक आहत होकर वही गिर गया, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आहत को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर इलाज कराया गया,

वही इसके बाद प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वही जिस एयर पावर रायफल से गोली चलाई थी उसे जप्त कर लिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी