मस्तूरी

मस्तूरी: मार्निंग वॉक पर निकले मां बेटे को राखड़ से भरे हाइवा ने रौंदा…मौके पर दोनों की हुई दर्दनाक मौत,ग्रामीणों ने किया चक्काजाम,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में मां बेटे की दर्दनाक मौत हो गई है वही आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम गतौरा में रहने वाली गायत्री बंजारे पति मोहन लाल बंजारे उम्र 35 वर्ष अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी तभी सुबह 5,30 बजे के आसपास गांव के मरघट के पास पहुंचे ही थे

की एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड लोड कर बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा CG 04 NW 5905 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे मां बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वही हाइवा चालक हाइवा को मौके पर छोड़ फरार हो गया है जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है। इसके बाद घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपनी मांगो को लेकर शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया है

जिसकी सूचना के बाद मस्तूरी पुलिस और बिलासपुर एएसपी अर्चना झा समते पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाईस दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...