कोरबा

बाइक चोर गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे…6 आरोपियों से 12 बाइक जब्त…..क्षेत्र में पिछले 1 साल से उड़ा रहे थे गाड़ियां

रमेश राजपूत

कोरबा – जिले के उरगा थाना पुलिस ने एक बाइक चोर गिरोह को पकड़ा है, जिनके कब्जे से 12 गाड़ियों को बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह पिछले 1 साल से गाड़ियों की चोरी को अंजाम दे रहा था, जिसके 6 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ग़ौरतलब है कि थाना क्षेत्र में मोटर सायकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने निर्देश प्राप्त होने पर निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा थाना प्रभारी उरगा के नेतृत्व में लगातार पेट्रोलिंग कर कार्यवाही की जा रहीं है। इसी कड़ी में उरगा पुलिस के द्वारा 31.01.2024 को प्रार्थी दीनानाथ सिंह आयाम पिता अर्जुन सिंह आयाम उम्र 26 वर्ष लैंगा थाना पसान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30.01.2024 को वह अपने दोस्त दिक्षगंत भारद्वाज के विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने अपनी मोटर सायकल CG-12-AX-9635 अपाचे से देवरमाल आया था। अपनी मोटर सायकल को घर के मेन गेट के सामने पार्क किया था, सुबह आकर देखा तो मोटर सायकल वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया हैं। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध कायम कर जांच शुरू की गई, जिन्हें पतासाजी के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहनपुर बरीडिह निवासी दीपक कुमार कुर्रे पिता कौशल प्रसाद कुर्रे एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल बेचने के फिराक में ग्राहक तलाश रहा है सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार कुर्रे को पकड़कर पुछताछ किया गया जिसके द्वारा अपने अन्य साथीयों के साथ मिलकर उरगा क्षेत्र व उसके आस-पास के क्षेत्रों में मोटर सायकल चोरी करना बताया। जिसे बिट्टू उर्फ विकल कुमार मांझी बेचने के लिए अपने पास रख लेता था। आरोपी दीपक रात्रे के निशान देही पर एक लाल रंग की अपाचे मोटर सायकल कमांक CG-12-AX-9635 बरामद किया गया। आरोपी के बताये अनुसार अन्य आरोपी करन वैश्णव पिता ब्रम्हानंद वैश्णव, राकेश कुमार रात्रे पिता फिरत राम रात्रे, कन्हैया यादव पिता शिव कुमार यादव व दुबराज लहरे पिता महावीर लहरे को पकड़ कर पुछताछ करने पर 01 वर्ष से उरगा क्षेत्र व आस-पास के क्षेत्रों से मोटर सायकल चोरी करना बताये। आरोपीयों की निशादेही पर कुल 12 नग मोटर सायकल बरामद कर जप्त किया गया है। जप्त किये 12 नग मोटर सायकल में से थाना उरगा क्षेत्र से चोरी गए 02 मोटर सायकल शामिल है, शेष 10 मोटर सायकल को धारा 102 जा०फौ० के तहत कार्यवाही किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उरगा निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा, स.उ.नि. अनिल खाण्डे, महिला प्रधान आरक्षक गीता तिर्की, आरक्षक कौशल महिलांगे, प्रेम साहु, राज कुमार साहु, राम कुमार पाटले की अहम भूमिका रही।

नीचे चोरी हुए वाहनों की सूची दी जा रही और ये अपील की जा रही है कि अगर ये गाड़ी आपकी या आपके परिचित कि है तो थाना उरगा में संपर्क करे:-

1. एसपी साईन मोटर सायकल नीले रंग इंजन नम्बर ME4JC835LMG087723 चेसिस नम्बर JC83EG2184601

2. एच’ एफ डिलक्स नीले रंग मोटर सायकल इंजन नम्बर HA11CMJ4C15766 चेसिस नम्बर MBLHA7152J4C15959

3. होंडा साइन काला रंग इंजन नम्बर JC65E70481244 चेसिस नम्बर ME4JC651DG7320930

4. सीडी डिलक्स काला नीले रंग CG10EB7902 इंजन नम्बर 06F29E32811 चेसिस नम्बर 06F29F325

5. पैशन प्रो काला रंग CG12AM0985 इंजन नम्बर HA10========== चेसिस नम्बर MBLHAR187JHJ07736

6. एक प्लेटिना काला भुरा रंग CG12L7994 इंजन नम्बर DUMBRC47949 चेसिस नम्बर MD2000Z2ZRWC09740

7. पैशन इंजन लाल काला रंग नम्बर HA10ENCGG72388 चेसिस नम्बर MBLHA10AWCGG24004

8. अपाचे 160 लाल रंग वाहन कमांक CG12AX9635 इंजन नम्बर AE7NJ2709889 चेसिस नम्बर MD637AE71K2AL1457

9. स्कूटी डेस्टीनी नीले रंग वाहन कमांक……. इंजन नम्बर JF17EANGH07789 चेसिस नम्बर MBLIJFW24XNGH06822

10. स्प्लेन्डर प्लस लाल काला रंग वाहन कमांक CG12AE0528 इंजन नम्बर HA10EJCHH33228 चेसिस नम्बर MBLHA10AMCHH84196

11. Passion Pro काला रंग क्रमांक – CG-12-AY-9087 इंजन नम्बर- HAJOACJMB71775 चेचिस नम्बर- MBLHARJ80JHB35526

12. HF Deluxe काला नीले रंग इंजन नम्बर – HAJJEN JUL15870 चेचिस नम्बर MBLHAR23474208469

error: Content is protected !!
Letest
रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या, सिरगिट्टी में फैली सनसनी, एएसपी, सीएसपी सहित डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक... पैरोल पर छूटा सजायाफ्ता बंदी नहीं लौटा जेल... सिविल लाइन पुलिस ने दर्ज किया मामला