रायगढ़

लाखों के अवैध कबाड़ के साथ 2 ट्रक और 2 माजदा जब्त…पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड़ के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए 02 ट्रक और 02 माजदा वाहन को जब्त किया है। जिसमे 43 टन अवैध कबाड़ पुलिस ने बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार पूंजीपथरा पुलिस को सूचना मिली की क्षेत्र में अवैध रूप से कबाड़ का परिवहन किया जा रहा हैं जिसपर पूंजीपथरा पुलिस ने गेरवानी चौक और जिंदल गेट में घेराबंदी किया। जिसमे जिंदल गेट पूंजीपथरा के पास वाहन चालक कमलेश चौधरी के ट्रक क्रमांक सीजी 15 ईडी 9986 में लोड 16.260 टन कबाड़ (कीमत ₹3,52,000) तथा वाहन चालक अरविंद यादव के ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेसी 6389 में लोड 13 टन कबाड़ (कीमत ₹2,86,000) का किया गया । इसी प्रकार गेरवानी चौक पर वाहन चालक सुभाष शर्मा के माजदा क्रमांक सीजी 13 एपी 2654 में 8.250 टन कबाड़ (कीमत ₹1,76,000) एवं गेरवानी चौक पर वाहन चालक गुड्डू कुमार गोस्वामी के माजदा सीजी 13 ए.आर. 1693 में 6 टन स्क्रैप (कीमत ₹1,32,000) की जप्ती की गई है ।

इस प्रकार चारों वाहन से कुल 43.51 टन लोहा-टीना का कबाड़ कीमत ₹9,46,000 का जप्त किया गया है, वाहन चालकों के पास कबाड़ परिवहन का वैध कागजात नहीं होने पर थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 4, 5, 6, 7/2024 धारा 41(1-4)सीआरपीसी/379 आईपीसी के तहत कार्यवाही किया गया है । थाने से निकलने के पश्चात वाहन चालकों द्वारा कार्रवाई को लेकर गवाहों को शिकायत कर कार्यवाही कराए हो कह कर गाली गलौज कर रहे थे जिन्हें पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दिया फिर भी वे पुलिस के समक्ष गवाहों से झगड़ा मारपीट पर उतारू हो गए शांति भंग की अंदेशा पर टीआई पूंजीपथरा द्वारा चारों वाहन चालकों पर पृथक-पृथक धारा 151/107,116(3)CrPC के तहत कार्यवाही किया गया है । उक्त मामले में थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विजय एक्का, जयराम सिदार, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, आरक्षक बालचंद राव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक द्विवेदी, विक्रम कुजूर, आदिकंद प्रधान शामिल थे ।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...