जांजगीर चाँपा

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन के लिए 10 अप्रैल से कर सकते है आवेदन.. ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम के साथ यह है जरूरी

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में पूर्व सत्र में 8 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय और 7 स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित है। इन समस्त विद्यालयों में सत्र 2024-25 में छात्र-छात्राओं के लिए एडमिशन के लिए सेजेस पोर्टल 10 अप्रैल से प्रारंभ कर दी जायेगी। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में संचालित समस्त स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में प्रवेश के ऑनलाइन आवेदन 10 अप्रैल से 5 मई तक कर सकते हैं तथा अधिक आवेदन की स्थिति में लॉटरी के माध्यम से सीट आबंटन 5 मई से 10 मई तक किया जाएगा और 11 मई से 15 मई तक प्रवेश की अन्य कार्यवाही की जाएगी।

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु शर्ते-

स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन कर सकते हैं। एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा, महतारी दुलार योजना अंतर्गत बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी, रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा, अधिक पात्र आवेदन होने लॉटरी सिस्टम अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेडमली चयन किया जायेगा, बी.पी.एल. पालकों के बच्चों को रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। कक्षा पहली में प्रवेश हेतु विद्यार्थी की आयु 31 मई 2024 की स्थिति में 5 वर्ष 6 माह से 6 वर्ष 6 माह के मध्य होनी चाहिये।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में प्रवेश हेतु शर्ते-

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालयों में प्रवेश हेतु आवेदन ऑनलाईन तथा ऑफलाईन किया जा सकेगा, एक विद्यार्थी एक विद्यालय हेतु ही आवेदन कर सकेगा, महतारी दुलार योजना अंतर्गत बच्चों को विशेष प्राथमिकता दी जायेगी, रिक्त सीट का 50 प्रतिशत छात्राओं को प्रवेश दिया जायेगा, अधिक पात्र आवेदन होने पर लॉटरी से चयन किया जायेगा, कन्या विद्यालय को छोड़कर शेष विद्यालय में सह शिक्षा होगी. बी.पी.एल. पालकों के बच्चों को रिक्त सीट के 25 प्रतिशत सीटों के विरूद्ध प्रवेश दिया जायेगा। 25 प्रतिशत से अधिक प्रवेश हेतु आवेदन होने पर लॉटरी सिस्टम अर्थात कम्प्यूटर के माध्यम से रेंडमली चयन किया जायेगा, स्कूल की क्षमता अनुसार प्रवेश देने का अधिकार कलेक्टर की अध्यक्षता वाले सोसायटी को होगा। इन विद्यालयों में कक्षा 6वी एवं कक्षा 9वीं में प्रवेश सोसायटी के निर्णय अनुसार लिये जायेंगे। प्रवेश के लिए विस्तृत जानकारी के लिए सजेस पोर्टल का अवलोकन कर सकते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार