बिलासपुरसमस्या

बिना इंतजाम कर दिया सड़क बंद, कलेक्टर से शिकायत के बाद कार्यवाही की उम्मीद

बिलासपुर में लोग गर्मी और सूखे से तंग आ चुके थे। ऐसे में बारिश उन्हें राहत दे सकती थी ,लेकिन बारिश के आते ही लोगों की परेशानी और बढ़ने लगी है ।और ऐसा कई मर्तबा प्रशासनिक चूक की वजह से हो रही है। ऐसी ही एक शिकायत गुरुवार को कलेक्टर के पास पहुंची। जिला उद्योग संघ से जुड़े उद्योगपतियों ने कलेक्टर से मुलाकात कर उन्हें बताया कि तिफरा ओवर ब्रिज के नीचे अगर जल्द सड़क निर्माण नहीं किया गया तो फिर लोगों की मुसीबत असहनीय हो जाएगी।

दरअसल तिफरा ओवरब्रिज के नीचे से यदुनंदन नगर और तिफरा औद्योगिक क्षेत्र के लोग आना-जाना करते हैं और यहां अचानक बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के एकओर की सड़क को बंद कर दिया गया, जबकि दूसरी ओर की सड़क बेहद जर्जर है और यहां से आना-जाना करना बेहद मुश्किल है । बरसात के मौसम में जगह-जगह बने गड्ढे में पानी भर चुका है और पूरे सड़क पर कीचड़ का साम्राज्य है। ऐसे में यहां से पैदल गुजरना बेहद मुश्किल हो चुका है। लेकिन छात्र-छात्राओं और आम राहगीरों को मजबूरन यहां से आना-जाना करना पड़ रहा है। यहां रोज लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं ।इसलिए जिला उद्योग संघ की ओर से उद्योगपति एसपी चतुर्वेदी ,जितेंद्र गांधी ,संजय कोठारी देवेंद्र राठौर, अंकुर अग्रवाल ,सुनील मारदा और मनजीत सिंह अरोड़ा समेत कई उद्योगपति पहुंचे और कलेक्टर को परेशानी से अवगत कराया। उद्योगपतियों को सुनने के बाद कलेक्टर डॉक्टर संजय अलंग ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही वे इसके निराकरण के लिए उचित कदम उठाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा