मस्तूरी

राखड़ परिवहन में लगे ट्रको से अवैध वसूली का मामला पहुंचा मस्तूरी थाने, गतौरा सरपंच की दबंगई से तंग आकर ट्रक मालिकों ने दर्ज कराई शिकायत…

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गतौरा सरपंच के द्वारा ट्रक चालकों से अवैध उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। जिस पर छत्तीसगढ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की शिकायत के बाद पुलिस ने सरपंच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के
अनुसार यह पूरा मामला एनटीपीसी के प्लांट से राखड़ परिवहन का है। जिसमे लगे ट्रक चालकों से गतौरा के सरपंच सुरेश राठौर उर्फ(गुडडू राठौर)काफी समय से अवैध वसूली करता आ रहा है। जिसे अपनी नियति मान कर ट्रक मालिक भी हर महीने गतौरा के सरपंच सुरेश राठौर उर्फ गुडडू को मोटी रकम दे देते थे। पूर्व में राखड़ परिवहन में छत्तीसगढ़ के बाहर की भी गाड़िया चल रही थी। तो सरपंच सुरेश राठौर उर्फ (गुडडू राठौर )को बड़ी मात्रा में उनसे पैसा मिलता था। इसी बीच हालही में छत्तीसगढ़ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने एनटीपीसी प्रबंधन से दूसरे राज्यों के ट्रको को राखड़ परिवहन के काम देने का विरोध कर शिकायत की। इसके बाद एनटीपीसी प्रबंधन की ओर से दूसरे राज्यों के ट्रांसपोर्टर का काम बंद करा दिया। वर्तमान में केवल छत्तीसगढ़ के ट्रांसपोर्टर राखड़ परिवहन का काम कर रहे हैं। इस निर्णय का सीधा असर सरपंच सुरेश राठौर उर्फ( गुडडू राठौर ) की दो नंबर की कमाई पर हुआ। जिससे आग बबूला सरपंच ने बुधवार की रात उसने राखड़ परिवहन में लगे वाहनों को रोक कर ट्रांसपोर्टर से प्रति ट्रक के हिसाब से रुपये की मांग की। जिससे माना करने पर सरपंच द्वारा जमकर धमकाया गया।
ट्रांसपोर्टर के अनुसार सरपंच सुरेश राठौर उर्फ गुडडू ने उनसे दूसरे राज्यों से आए ट्रांसपोर्टर से जो पैसा उसे मिलता था। उसकी भरपाई स्थानीय ट्रांसपोर्टर द्वारा किया जाए। जिसके बाद देर से ही सही लेकिन महीनो बाद सरपंच की दबंगई के खिलाफ आवाज उठाने का निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ फ्लाई ऐश ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद सरपंच के खिलाफ धारा 294-IPC, 341-IPC, 385-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,