पचपेड़ी

पचपेड़ी: दो भाइयों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार….शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के थाना पचपेड़ी पुलिस ने चाकूबाजी की गंभीर घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को महज कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर त्वरित रूप से की गई। घटना 26 नवंबर 2025 की रात लगभग 10 बजे की है, जब सुकुलकारी निवासी आरोपियों ने शराब पीने को लेकर हुए विवाद के दौरान पीड़ित राजेन्द्र महिलांगे और फूलचंद महिलांगे के साथ अश्लील गाली-गलौज करते हुए हत्या की नीयत से चाकू से हमला कर गंभीर चोट पहुंचाई और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस ने धारा 296, 115(2), 109 और 3(5) BNS के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तैनात किए। सूचना के आधार पर कुछ ही घंटों में आरोपियों को धरदबोच लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में

1. कमल कुमार महिलांगे (53 वर्ष)

2. राकेश कुमार महिलांगे (24 वर्ष)

3. जयश कुमार महिलांगे (19 वर्ष)

4. एक विधि से संघर्षरत बालक
सभी आरोपी सुकुलकारी, थाना पचपेड़ी के निवासी बताए गए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद 27 नवंबर को सभी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
एनटीपीसी राखड़ ट्रांसपोर्टिंग बना रणभूमि....वर्चस्व की जंग में चालक - मालिक पर जानलेवा हमला, क्षेत्र... दर्रीघाट के ढाबा संचालक बाप-बेटे का कहर...काम करने वाले युवक को बेरहमी से पीटा, ईंट से मारकर किया लह... खूंटाघाट जलाशय से 25 अप्रैल को छोड़ा जाएगा पानी....निस्तारी के लिए 107 गांवों के 211 तालाबें होंगी तृ... सीपत: हिण्डाडीह चोरी का हुआ पर्दाफाश... 5.60 लाख के जेवर-नकदी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार मल्हार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा....श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर न्यायधानी में चोरों का आतंक....रिटायर्ड बैंककर्मी के सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के सोने-चांदी सह... व्यापार विहार में भीषण आगजनी...माचिस गोदाम में भड़की लपटों ने मचाई तबाही, करोड़ों का नुकसान आशंकित VIDEO:- तेज रफ्तार ट्रेलर बना काल….बाइक सवारों को रौंदा, ओवरटेक की लापरवाही ने छीनी एक की जान, दूसरा... बिलासपुर: आत्महत्या या हादसा..? तीसरी मंजिल से गिरने से युवक की मौत, युवती गंभीर अनजान को लिफ्ट देना ग्रामीण को पड़ा भारी…अज्ञात व्यक्ति बाइक लेकर हुआ फरार,