बिल्हा

विधवा भाभी के सिर पर सब्बल मारकर हत्या…देवर और सास फरार…2 मासूम हुए अनाथ

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक जघन्य हत्याकांड का मामला सामने आया है, जिसमें आरोपी देवर ने विवाद के बाद अपनी विधवा भाभी के सिर पर सब्बल से हमला कर मौत के घाट उतार दिया है, वही घटना के बाद आरोपी देवर अपनी मां के साथ फरार हो गए है। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खम्हारडीह निवासी आंगनबाड़ी सहायिका धनेश्वरी वैष्णव पति स्वर्गीय राहुल वैष्णव 35 वर्ष बीती शाम बाजार से सब्जी लेकर लौट रही थी तभी रास्ते मे उसके देवर लाला वैष्णव और सास प्रमिला वैष्णव मकान बनाने की बात को लेकर विवाद करने लगे,जहाँ आस पास के लोगों की समझाईश के बाद सभी घर वापस लौटे, लेकिन इसके कुछ देर बाद ही मृतिका धनेश्वरी के दोनों बच्चे दौड़ते हुए मोहल्ले में भागे और बताए कि उनके चाचा ने घर से सब्बल निकालकर उनके माँ को मार दिया है, जिससे उनकी माँ जमीन में गिर गई है और खून निकल रहा है, तब आस पास के लोग जाकर देखे और महिला को डायल 112 की मदद से हॉस्पिटल पहुचाये जाना उसे मृत घोषित कर दिया गया। वही बच्चों ने यह भी बताया कि घटना के बाद लाला वैष्णव और प्रमिला वैष्णव बाइक से भाग गए है। मामले में पुलिस हत्या का अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

दो बच्चे हुए अनाथ…

इस जघन्य हत्या में जहाँ एक जान चली गई है वही 2 मासूम निधि और शिवम अनाथ हो गए गए है, क्योकि उनके पिता की मृत्य पहले ही हो चुकी है, वही अब उनकी माँ की भी मौत हो गई है, एक बार फिर संपत्ति विवाद वजह बनकर सामने आई है, जिसमें एक परिवार तबाह हो गया और 2 बच्चे अनाथ हो गए है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...