बिलासपुर

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नए महाप्रबंधक गौतम बनर्जी ने ग्रहण किया पदभार

डेस्क

गौतम बनर्जी को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नये महप्रबंधक के रूप में नियुक्त किया गया है । 1982 बैच के भारतीय रेल विद्युत सेवा के अधिकारी श्री बनर्जी इससे पहले दक्षिण पूर्व रेलवे, कोलकाता में प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे । श्री बनर्जी ने एनआईटी, राउरकेला से 1982 में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है । दक्षिण पूर्व रेलवे के महत्वपूर्ण रेल मंडल खड़गपुर में भी मंडल रेल प्रबंधक जैसे प्रतिष्ठित पद पर कार्य किया है ।
श्री बनर्जी ने पूर्व रेलवे, पूर्व मध्य रेलवे, चितरंजन लोकोमोटिव वर्कशॉप सहित क‌ई अन्य जगहों पर विभिन्न महत्वपूर्ण पदों तथा इस्टर्न रेलवे में मुख्य संरक्षा अधिकारी, दक्षिण पूर्व रेलवे में डीजीएम के पद पर भी कार्य किया है ।
। पिछले दिनों महाप्रबंधक सुनील सोइन के सेवानिवृत्त होने के बाद रिक्त हुए हुआ पद गौतम बनर्जी के आने से पूरा हुआ है। अपना पदभार ग्रहण करने के बाद श्री बनर्जी ने कामकाज आरंभ कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर