बिलासपुर

त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव, निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित 4 कर्मचारी निलंबित…..जिला निर्वाचन अधिकारी की कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर– त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 अंतर्गत निर्वाचन कर्तव्य में अनुपस्थित चार कर्मचारियों को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.संजय अलंग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने मतदान दलों के कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि वे अपने निर्वाचन कर्तव्य में लापरवाही न बरतें। अन्यथा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के प्रथम चरण में जिले के जनपद पंचायत बिल्हा एवं मस्तूरी में जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच एवं पंच पदों के निर्वाचन हेतु मतदान के लिये मतदान दलों की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान दलों के चार अधिकारी, कर्मचारी सुरेश कुमार त्रिपाठी उच्च श्रेणी शिक्षक शासकीय माध्यमिक शाला खोडरी, गौरेला मतदान दल क्रमांक-11, चंद्रकांत शुक्ला उप अभियंता कार्यालय अधीक्षक अभियंता छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-86, श्यामसुंदर प्रसाद टानडेल प्रशिक्षण अधिकारी आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी बिलासपुर मतदान दल क्रमांक-54 तथा राकेश गुप्ता सहायक ग्रेड-02 कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी मरवाही मतदान दल क्रमांक-403 मतदान सामाग्री प्राप्त करने हेतु नियत समय पर उपस्थित नहीं हुए।

फलस्वरूप कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा चारों अधिकारियों, कर्मचारियों को अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्य के प्रति उदासीनता बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। निलंबन अवधि में संबंधित कर्मचारियों का मुख्यालय उनके मूल विभाग में रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...