जांजगीर चाँपा

अंधविश्वास में फंसाकर विघ्न बाधा दूर करने का झांसा…10 लाख नगदी और मोबाईल की धोखाधड़ी…3 आरोपी गिरफ्तार अब भी 2 फरार

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – अंधविश्वास अब भी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है कोई भी बड़ी ही आसानी से अंधविश्वास में फंसकर शिकार बन रहा है, ऐसे ही एक मामले में विघ्न बाधा दूर करने का झांसा देकर 10 लाख रुपए और मोबाईल की धोखाधड़ी हुई है, जिसमें पुलिस ने 2 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था वही अब 1 और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। ग़ौरतलब है कि प्रार्थी आनंद मिरी निवासी कोटमीसोनार थाना अकलतरा से विघ्न बाधा दूर करने के नाम पर 10 लाख नगदी एवं एक मोबाईल लेकर धोखाधडी करने की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 420,120बी,328 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी विनोद कुमार सूर्यवंशी उर्फ विक्रम, जगदीश प्रसाद लहरे उर्फ कल्लू को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज जा चुका है। प्रकरण एक और आरोपी कुमार पाटले निवासी कुरमा फरार था जिसकी पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी जिसको मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया है, जिसने घटना के संबंध में पूछताछ में जो जुर्म स्वीकार करने पर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है, प्रकरण के अन्य 02 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक दिनेश कुमार यादव उप निरीक्षक बी.एल कोसरिया थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज VIDEO:- 15 मिनट में बाइक गायब, कैमरे में चोर कैद; फिर भी सिविल लाइन पुलिस खाली हाथ, कार्रवाई पर उठे ... 3,100 का दावा, लेकिन किसानों की सहायता 917 से घटकर 659! MSP बढ़ोतरी का लाभ कहां गया?...विजय केशरवानी... रोजी-रोटी कमाकर घर लौट रहे गरीब दंपति पर काल बनकर आया तेज रफ्तार ऑटो, टक्कर से पत्नी की मौत, परिवार ... रतनपुर:- घूमने निकले 10 युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत, 2 गंभीर, 8 घायल, झपकी ने छीन ली... बिलासपुर:- 10 करोड़ की जमीन, आदिवासी के हक पर सवाल! नगर निगम के अपर आयुक्त खजांची कुमार की भूमिका घे...