कोटा

मछली मारने के बहाने ले जाकर, गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… मृतक की पत्नी ने जताई थी आशंका

रमेश राजपूत

कोटा – बांध में मछली मारने के बहाने गोवा शराब में जहर डालकर पिलाने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध कोटा पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है। दरअसल थाना कोटा के मर्ग जांच के दौरान प्रार्थीया किरण डाहिरे के द्वारा बताया गया कि उसके पति जीवन लाल डाहिरे की मृत्यु 12.05.2023 को प्रातः 07.00 बजे लोकबंद बांध में श्रवण बंजारे के साथ मछली मारने गया था तब हुई है। श्रवण बंजारे के घर एक अज्ञात व्यक्ति मछली खरीदने आया था, जो अपने साथ में एक पाव गोवा अंग्रेजी शराब लाया था, जिसे पीने के लिए मृतक जीवनलाल डाहिरे को दिए तो श्रवण बंजारे अपने घर से कांच का गिलास धो कर दिया, जिसमें आधा पाव गोवा शराब को उसका पति जीवनलाल डाहिरे ने पिया, शराब पीते ही जीवन लाल की तुरंत तबियत बिगड़ जाने पर वह अपने पति को अस्पताल ले गई जहां डॉक्टर द्वारा चेकअप करने पर मृत्यु होना बताया। जिस पर पत्नी ने संदेश जताया कि उस अज्ञात व्यक्ति द्वारा शराब में कुछ जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया है। प्रकरण में विवेचना दौरान अपराध सबूत पाए जाने पर आरोपी श्रवण बंजारे एवं राजेंद्र कुमार अनंत को तलब कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जिस पर श्रवण बंजारे पिता स्व. चैतराम बंजारे उम्र 42 साल और राजेंद्र कुमार अनंत पिता स्व. भागवत उम्र 40 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह, प्र.आर. रमेश आदिले, आर.भोप साहू, चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...