रतनपुर

सड़क किनारे ट्रक चालकों से अवैध कोयला खरीदने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई…लावारिस हालत में 3 टन से अधिक कोयला जब्त

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – रतनपुर से होकर गुजरने वाली कोयला लोड ट्रकों से रात के समय सड़क किनारे अवैध रूप से कोयले की खरीदी बिक्री की जाती है। ट्रक चालकों से रात के अंधेरे में टार्च मारकर रोका जाता है फिर कोयले की खरीदी की जाती है। ऐसे ही अवैध कारोबारियों पर रतनपुर ने छापेमारी की कार्रवाई की जिसमें अवैध रूप से खरीदी करते 4 जगहों पर रेड कार्रवाई की गई, जहाँ से 4 तौल कांटे और 3 टन से अधिक कोयले को जब्त किया गया, लेकिन दौरान अज्ञात आरोपी भागने में कामयाब हो गए जिसकी वजह से कोई गिरफ्तारी नही हो पाई। मामले में पुलिस ने 4 प्रकरण धारा 102 के बनाएं है वही आरोपियों की तलाश की जा रही है।

बेखौफ जारी है कोयले का खेल…

रतनपुर क्षेत्र में लंबे समय से कोयले का अवैध खेल जारी है, ट्रकों से कोयला चोरी कर अवैध डिपो संचालित है, वही छोटे स्तर पर सड़क किनारे ट्रकों से कोयले खरीदी बिक्री की जाती है, पुलिस भी समय समय पर कार्रवाई करती रही है, लेकिन इसके बावजूद यह कोयले का अवैध कारोबार आसानी से संचालित है।

error: Content is protected !!
Letest
सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ...