रतनपुर

वाहनों से डीजल, पेट्रोल चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, 200 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ जब्त….भेजा गया जेल

जुगनू तंबोली

रतनपुर – रात के अंधेरे में माल वाहक गाड़ियों से डीजल चोरी करने वाला युवक रतनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा है। युवक के पास से दो जरीकेन में 200 लीटर डीजल जब्त कर ली गई है। मिली जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के ग्राम हरंमुडी निवासी 26 वर्षीय मुकेश कश्यप शनिवार को संदिग्ध अवस्था मे कोलडिपो के आसपास घूम रहा था। जिसकी सूचना रतनपुर थाना प्रभारी ललिता मेहर को लगी। फिर उन्होंने उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ अंधियारी पारा स्थित कोल डिपो में आरोपी मुकेश कश्यप के पास से 140 लीटर डीजल एवं 60 लीटर पेट्रोल बरामद किया गया। वही इस संबंध में जब जब्त पेट्रोल डीजल को लेकर आवश्यक दस्तावेज पेश करने को कहा गया तो पहले तो युवक गोलमोल जवाब दे रहा था। जब सख्ती से उससे पूछताछ की गई तो उसने रोड किनारे खड़े वाहनों से ही चोरी करना स्वीकार किया है। बहरहाल रतनपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,