कोरबा

डॉ अन्नू सिंह ने पीएचडी की उपाधि अर्जित कर बढ़ाया  कोरबा जिले का मान…..असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों की स्थिति पर किया शोध, सभी की मिल रही सराहना

रमेश राजपूत

कोरबा – डॉ . अन्नू सिंह जो वर्तमान में श्री अग्रसेन कन्या महाविद्यालय जिला कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संकाय विभाग में कार्यरत् हैं । वर्ष 2015 से कमला नेहरू महाविद्यालय जिला कोरबा में सहायक प्राध्यापक के पद पर वाणिज्य संकाय विभाग में कार्यरत थी। जिन्होंने अपनी स्कुली शिक्षा अग्रसेन कन्या हा.से. विद्यालय कोरबा एवं उच्च शिक्षा गवर्नमेंट इंजीनियर विश्वेसरैया पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज , कोरबा से पूर्ण की है । डॉ . अन्नू सिंह ( बी . कॉम . , एम.कॉम , बी.एड. पी . जी . डी . सी . ए . एवं बी.लिब . ) की शिक्षा प्राप्त की है । डॉ . अन्नू सिंह जो वर्ष 2019 से निरंतर श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय , रायपुर से छत्तीसगढ़ राज्य के अंतर्गत जिला – कोरबा के असंगठित क्षेत्र में महिला श्रमिकों की स्थिति पर एक अध्ययन विषय का चयन कर डॉ अनूप श्रीवास्तव , पर्यवेक्षक के अधीन अध्ययन कर उस पर शोध कार्य किया गया । शोध कार्य पूर्णोपरांत श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय , रायपुर के Ref No- SRU / Ph.D / 2024 / 041 रायपुर , 03.04.2024 के तहत पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर कोरबा जिले को गौरवान्वित किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएचडी की उपाधि अर्जित करने में उनके ससुर अर्जुन कुमार सिंह , सास सावित्री देवी एवं पति रणधीर कुमार सिंह का बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान रहा है । जो जिला कोरबा के थाना दर्री क्षेत्र के साडा कालोनी में निवासरत है। डॉ . अन्नू सिंह के दो बच्चे है गौरव कुमार सिंह ( पुत्र ) उम्र 12 वर्ष और आरुषि सिंह ( पुत्री ) उम्र 09 वर्ष जिन्होनें अपनी माँ को आगे पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। वही उनकी माँ इंदु सिंह एवं पिता विनय कुमार सिंह को अपनी पुत्री पर बहुत ही गर्व है। डॉ . अन्नू सिंह ने गृहणी का कार्य भार निभाते हुए यह उपाधि हासिल की है, वही उनके पति रणधीर कुमार सिंह पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक के पद पर डायल 112 सिविल लाईन जिला रायपुर में पदस्थ है ।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...