मस्तूरी

मस्तूरी में कांग्रेस की सभा के दौरान प्रधानमंत्री को गाली…भाजपाइयों ने दर्ज कराई एफआईआर

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी क्षेत्र के भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की सभा के बाद मीडिया से चर्चा करने दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से गाली दिए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है, जिसमें भाजपाइयों ने मस्तूरी थाने पहुँचकर कन्हैया कुमार, विजय केशरवानी, राजेन्द्र शुक्ला सहित उपस्थित कांग्रेसियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने आवेदन दिया है। जिस पर बी पी सिंह भारतीय जनता पार्टी संयोजक विधान सभा मस्तुरी ने एफआईआर में दर्ज कराया है कि 13/04/24 को थाना मस्तुरी क्षेतार्गत ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्टीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार की आम सभा का कार्यक्रम था जिसके समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार द्वारा मीडिया को दी जा रही बाइट के दौरान वहां उपस्थित एक व्यक्ति द्वारा प्रधानमंत्री को अपमानित करने और उसके द्वारा लोक प्रशांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दिया गया है, जहाँ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार , बिलासपुर के लोकसभा प्रत्याशी देवेद्र यादव , जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी , राजेंद्र शुक्ला एवं अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक रूप से गालियां एवं अपशब्द बोला गया है।

वर्तमान में लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है 13.4.2024 को मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता कन्हैया कुमार की आमसभा की समाप्ति पर पत्रकारों से कन्हैया कुमार का वार्तालाप हो रहा था इस दौरान सार्वजनिक रूप से कन्हैया कुमार, विजय केसरवानी, राजेंद्र शुक्ला, देवेद्र यादव की उपस्थिति में माननीय प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी के विरुद्ध उपस्थित कांग्रेस समर्थक ने खुले आम मा की गाली का उच्चारण किया एवं कन्हैया कुमार जिंदाबाद के नारे लगाए , ऐसा दुष्कृत करने से सबंधित वीडियो क्लिप एवं फेसबुक लिक सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसा अपराध होने के बावजूद कन्हैया कुमार एवं मौके पर उपस्थित कांग्रेसी नेताओं ने ना तो ऐसा न करने हेतु आपत्ति की और न ही अपने समर्थक को ऐसा करने से मना किया स्पष्ट है कि कांग्रेस नेताओं के उकसावे एवं समर्थन से ही आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध इस प्रकार के अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हुए अपराध किया गया है आपसे निवेदन है कि इस प्रकार का आपराधिक कृत्य करने वाले कांग्रेस के नेता एवं समर्थकों के विरुद्ध अपराध पंजीबद करने की कृपा करे, वही उन्होंने गाली देने वाले व्यक्ति का नाम भी शिकायत में दर्ज कराया है, जिसमें उक्त व्यक्ति का नाम अरविंद सोनी बताया गया है जो मस्तुरी ग्राम का निवासी है। इस दौरान मस्तूरी पुलिस ने अरविंद सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 504 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,