क्राईम

लूट की नीयत से घर मे घुसे अज्ञात आरोपियों ने महिला को उतारा मौत के घाट, धारदार हथियार से रेता गला….घटना से क्षेत्र में मची सनसनी

डेस्क

रायपुर– खरोरा के पास ग्राम पिकरीडीह में नए साल की शाम 5.30 बजे अज्ञात लोगों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। पिकरीडीह निवासी नरेंद्र दुबे (बलि महराज) की पत्नी सुशील दुबे कल शाम घर में अकेली थी। उसी दौरान अज्ञात 2 लोग घर में घुस आए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले मृतका से मारपीट की और हाथ पैर बांध कर अज्ञात धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। प्रथम दृष्टया हत्या की वजह लूटपाट मानी जा रही है, मौके पर पुलिस की टीम घटनास्थल का जायजा लेकर छानबीन में जुट गई है, जिससे पता चला है कि आरोपियों ने घर से जेवर और नगदी की लूट की है। पुलिस ने मामले में फारेंसिक टीम को घटना स्थल पर बुला लिया है और सुराग जुटाने की कोशिश की जा रही है।

इस तरह की दूसरी घटना…

दो दिनों पहले ही मुंगेली के लोरमी क्षेत्र में लूट की नीयत से उसके घर मे घुसे अज्ञात आरोपियों ने महिला की हत्या की थी, वही उसी तरह यह दूसरी हत्या है, जिसमें घर मे अकेली महिला को आरोपियों ने निशाना बनाया और लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...