मस्तूरी

कांग्रेस की आमसभा के दौरान प्रधानमंत्री को गाली देने वाला आरोपी युवक अरविंद कुमार सोनी गिरफ़्तार…एफआईआर दर्ज होते ही हुई कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – मस्तूरी थाने में कांग्रेस की आमसभा के बाद सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वाले आरोपी को एफआईआर के बाद गिरफ्तार कर लिया है ग़ौरतलब है कि भाजपाईयों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी, जिसमे आवेदक बी पी सिंह द्वारा बताया गया था कि कल दिनांक 13 अप्रैल 2024 को थाना मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदौरा में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कन्हैया कुमार का आमसभा कार्यक्रम था । जिसके समाप्त होने के बाद कन्हैया कुमार द्वारा मीडिया को दी जा रही बाइट के दौरान वहां उपस्थित अरविंद सोनी द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी को अपमानित करने और उसके द्वारा लोक प्रशांति भंग करने की नीयत से अश्लील गाली दी गई। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर थाना मस्तूरी में आवेदक की रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 294,504 भा.द.वि. का अपराध पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वही आरोपी के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार