रतनपुर

सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन ही नहीं, बल्कि यह एक संस्कार और जीवन-मूल्य है – बीके रुखमणी दीदी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वावधान में रतनपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरा में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के नियमों के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित, संयमित और जिम्मेदार यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर कोटा विधायक माननीय अटल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। अपने संबोधन में बीके रुखमणी दीदी ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं है, बल्कि यह एक संस्कार और जीवन-मूल्य है। मन की एकाग्रता, संयम और नशामुक्त जीवनशैली के बिना सुरक्षित वाहन चलाना संभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं नियमों का पालन करें और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर बीके रुखमणी दीदी द्वारा कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जिले में चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा एवं जन-जागरूकता अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि किस प्रकार पुलिस प्रशासन द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए जा रहे हैं।

विधायक श्री श्रीवास्तव ने इस अभियान की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। विधायक अटल श्रीवास्तव ने अपने उद्बोधन में कहा कि सड़क दुर्घटनाएँ आज एक गंभीर सामाजिक समस्या बन चुकी हैं, जिनमें अधिकांश दुर्घटनाएँ लापरवाही और नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ जैसे आध्यात्मिक संगठन जब इस प्रकार के सामाजिक सरोकारों से जुड़ते हैं, तो संदेश का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सड़क पर चलते समय स्वयं भी सतर्क रहें और दूसरों को भी नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात संकेतों, सुरक्षित पैदल चलने के तरीकों, साइकिल व दोपहिया वाहन चलाते समय सुरक्षा उपायों तथा आपात स्थिति में सही निर्णय लेने संबंधी जानकारी दी गई। अंत मे राजयोग मेडिटेशन का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य आर्य साहूजी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...