बिलासपुर

जिले के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा लोगों ने एक साथ ली मतदाता शपथ…शत-प्रतिशत मतदान के लिए लगातार जारी हैं स्वीप गतिविधियां

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आगामी 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान बिलासपुर का अभिमान ध्येय वाक्य को पूरा करने जिला प्रशासन द्वारा वृहद पैमाने पर स्वीप की गतिविधियां आयोजित की जा रहीं है। इसी कड़ी में आज जिले के 150 से ज्यादा निजी अस्पतालों में एक ही समय पर सवेरे 11 बजे 10 हजार से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजनों ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ ली। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण अपोलो अस्पताल में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होेंने इस अवसर पर अस्पताल के अधिकारी- कर्मचारियों सहित वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों को भी लोकसभा निर्वाचन सहित अन्य निर्वाचनों में अपने मताधिकार का शत प्रतिशत उपयोग करने की शपथ दिलाई।कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने जिले में एक साथ इस प्रकार के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि एक मजबूत लोकतंत्र के लिए आपका एक-एक वोट बहुत कीमती है। मतदान हमारा अधिकार ही नहीं हमारा कर्तव्य भी है। उन्होंने बताया कि जिले में 7 मई को मतदान का समय सवेरे 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है। मौजूद सभी लोगों से मतदान की अपील करते हुए आस-पास के लोगों को भी मताधिकार का उपयोग करने के लिए प्रेरित करने कहा।

कलेक्टर ने अस्पतालों में डाक्टरों द्वारा लिखी जा रहीं प्रिस्क्रिप्शन पर्ची और मेडिकल बिल में 7 मई को मतदान के लिए दिए जा रहे संदेश की भी सराहना की। जिला पंचायत सीईओ एवं स्वीप के नोडल अधिकारी आरपी चौहान ने सभी से 7 मई को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। अस्पतालों में सेल्फी पॉइंट बनाकर मतदाताओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री ओम पाण्डेय, डीपीएम प्यूली मजूमदार, अपोलो अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी, मरीज और उनके परिजन बड़ी संख्या में मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...