बिलासपुर

कोरोना UPDATE बिलासपुर:- जिले में संक्रमण की रफ्तार हुई कम, आज मिले 86 नए पॉजिटिव… लेकिन सावधानी न बरतना पड़ सकता है भारी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मंगलवार को न्यायधानी में कोरोना की गति में आंशिक राहत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में बीते 24 घन्टो में 86 नए संक्रमितो की पहचान की गई है। जिनमे से 85 मरीज बिलासपुर जिले के रहने वाले है तो वही एक मरीज कोरिया जिले का निवासी है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कुल संक्रमितो कि संख्या 15807 हो गई है। वही जिले में मिले पॉजिटिव मरीजो की बात करे तो रोज की तरह ही सर्वाधिक 54 मरीज शहरीय इलाको से मिले है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में 31 मरीज बिल्हा,मस्तूरी, कोटा और तखतपुर ब्लॉक से चिन्हित किए गए हैं। इधर मंगलवार को पॉजिटिव मरीजो में मेडिकल स्टाफ,रेलकर्मी,निजी कर्मचारी सहित एसईसीएल कर्मचारी शामिल है। साथ ही हेमू नगर निवासी दुआ परिवार में एक साथ चार सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा एसकेबी हॉस्पिटल में भी 52 वर्षीय संक्रमित मरीज की पहचान की गई है। वही एसईसीएल वसंत विहार से भी 17 और 50 वर्षीय फीमेल मरीज संक्रमित मिली है। इन सभी के अलावा मंगलवार को जिले के कोटा, नेहरू नगर ,व्यापार विहार ,आसमा सिटी, शुभम विहार ,सकरी ,ओम नगर ,गोड़पारा ,मोपका, मटियारी ,निपनिया, धूमा, परसदा ,,तखतपुर, उसलापुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ,हर्ष किंगडम सरकंडा ,तार बहार ,रेलवे कॉलोनी ,ओम ग्रीन, नेहरू नगर, नूतन कॉलोनी,, क्रांति नगर ,,हेमू नगर ,तिफरा, दुर्गा नगर ,मस्तूरी ,राजेंद्र नगर ,,विवेकानंद कॉलोनी ,बोड़सरा,  बिल्हा ,यदुनंदन नगर ,देवरीखुर्द, हेमू नगर वार्ड नंबर 38 ,,विनोबा नगर, वसंत विहार ,,सिरगिट्टी सहित अन्य जगहों के रहने वाले है। आपको बता दे मंगलवार को जिले में मिले नए संक्रमितो को मिलाकर अब जिले में एक्टिव मरीजो की संख्या 947 हो गई है। जो अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे है। 

190 मरीजों ने कोरोना को हराया, लौटे घर..
 

जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से जूझ रहे 190 लोगों ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनके इलाज की तय अवधि समाप्त हुई। यह सभी लोग मंगलवार को प्रशासन की निगरानी से आज मुक्त हो गए है। गौरतलब है कि इनमें से अधिकतर लोग होम आइसोलेशन पर थे। जिनके साथ अब जिले में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 14602 हो गई है। जिले में रिकवरी दर बढ़ने लगतार शासन प्रशासन आम जनता से सतर्कता बरतने कि अपील कर रहा है। 

दो संक्रमितो की फिर टूटी सांसे..

मंगलवार को जिले में दो संक्रमित मरीजो कि मौत हुई है। जिनमे एक भी मरीज बिलासपुर जिले के नही है। दोनों ही मरीज दूसरे जिले के रहने वाले है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजो की संख्या 258 ही गई है। मंगलवार को पहली मौत अपोलो हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ कोरबा जिले में रहने वाले 73 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। इसी तरह दूसरी मौत महादेव हॉस्पिटल में हुई है। जहाँ जांजगीर निवासी 62 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान सुबह 11.30 बजे मौत हुई है। बताया जा रहा है मरीज की तबीयत बिगड़ने पर परिजनों द्वारा उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। जहाँ उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिनका इलाज महादेव हॉस्पिटल में चल रहा था।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...