रायगढ़

इंस्टाग्राम के जरिए आरोपी युवक ने युवती को लिया झांसे में…फिर मिलने बुलाकर लूट ली अस्मत, फोटो वायरल करने की दे रहा था धमकी

रमेश राजपूत

रायगढ़ – लैलूंगा पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म मामले के आरोपी शुभम चक्रवर्ती (22 साल) निवासी तांबामुडा थाना फरसाबहार जिला जशपुर को उसके घर पर दबिश देकर पकड़ा गया, आरोपी गिरफ्तारी से बचने लगातार फरार चल रहा था । घटना को लेकर 11 अप्रैल को युवती अपने परिजनों के साथ थाना आकर शुभम चक्रवर्ती के विरूद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करायी थी । युवती बतायी कि शुभम चक्रवर्ती से इंस्टाग्राम के जरिये जान पहचान हुआ था दोनों बातचीत करते थे । शुभम चक्रवर्ती ने पसंद करता हूं, शादी करूंगा कहकर 22 फरवरी को गांव मिलने आया था । उसके बाद 08 मार्च को शुभम गांव आकर माडो मेला दिखाने ले जाने के बहाने गांव से लेकर गया और गांव बस्ती के बाहर सुनसान जगह में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । युवती बताई कि उसके बाद शुभम उसके फोटो घरवालों को भेजकर बदनाम करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता था । युवती के आवेदन पर आरोपित शुभम चक्रवर्ती पर अपराध क्रमांक 91/2024 धारा 376 आईपीसी 67 (A) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लैलूंगा पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिये उसके ठिकाने पर दबिश दिया गया, आरोपी फरार था । थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक राजेश जांगडे द्वारा आरोपी के गांव में सूचना देने मुखबीर लगाकर रखे थे, आज सुबह थाना प्रभारी को मुखबीर से आरोपी के गांव आने की सूचना मिली तत्काल पुलिस पार्टी आरोपी के घर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे दुष्कर्म और आईटी एक्ट के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
NH-130 पर खड़े ट्रेलर से 270 लीटर डीजल चोरी...कोनी थाना में फिर सक्रिय हुआ गिरोह, अवैध शिकार का खौफनाक अंजाम... नदी में करंट बिछाने वाले युवक की मौत तखतपुर में बर्ड फ्लू की आशंका के बीच लापरवाही, खुले में फेंकी गईं मृत मुर्गियां… कुत्ते नोच-नोचकर खा... मस्तूरी:- रेलवे ट्रैक पर मिली अज्ञात युवती की लाश, पुलिस जुटी पहचान में मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल, बिलासपुर: पेट्रोल-डीजल आपूर्ति पर सख्त निगरानी, कलेक्टर ने जारी किए नए निर्देश.....वाहनों को ही मिले... दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर...दोनों चालकों की हुई मौत, पीछे बैठे दो बच्चे घायल मल्हार महोत्सव :- आमंत्रण विवाद ने बढ़ाया सियासी ताप, डॉ. बांधी की अनदेखी पर बवाल, लापरवाही या साजिश... बिजली कनेक्शन के मामूली विवाद में बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट...लोहे की पाईप से वार कर की हत्या... घर घुसकर डकैती को अंजाम देने वाले फरार 2 आरोपी गिरफ्तार... विरोध करने पर पति पत्नी से की गई थी मारपी...