मस्तूरी

सदैव आप के सुख दुख में रहूंगा शामिल,जनादेश स्वीकार करते हुए मस्तूरी की जनता के प्रति जताया आभार: डॉ बाँधी

उदय सिंह

बिलासपुर– मस्तूरी के पूर्व विधायक डॉ.कृष्णामूर्ति बांधी ने विधान सभा चुनाव 2023 की मतगणना के बाद आए परिणामों को स्वीकार करते हुए जनता को प्रणाम किया। पाँच सालों में मस्तूरी के विकास में हर संभव प्रयास किया । पूर्व विधायक डॉ. बांधी ने जनता से कहा, “सदैव आपका ऋणी रहूंगा।” उन्होंने जनादेश को विनम्रता से स्वीकार किया और आपके साथी, समर्थनकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों, माताओं-बहनों और युवा साथियों को आभार व्यक्त किया।डॉ. बांधी ने कहा, “जिन्होंने हर पल मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया, मैं उन सभी का कृतज्ञ रहूंगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी सम्मानीय कार्यकर्ताओं, नेताओं, वरिष्ठ नेता, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा , सभी मोर्चा प्रकोष्ठ और पार्टी पदाधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “इन्होंने कठिनाईयों का सामना करते हुए मेरा साथ दिया और मेरा मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर मैं सभी को आभारी हूँ और पार्टी और संगठन के प्रति अपना समर्पण बनाए रखने का संकल्प लेता हूँ।”
जल्द ही स्वास्थ्य ठीक होते ही सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करूंगा ,और भाजपा सरकार के प्रदेश और केंद्र की जन हितैषी योजनाओं का लाभ मस्तूरी की जनता तक पहुंचाने का कार्य करेंगे ।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: गांव में विवाद करने वाले 2 पक्षों के 7 लोगों पर पुलिस की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई...समझाईश के ... चितवन फार्म हाउस में जमीन खरीदने का सुनहरा मौका, चार दिन का मेगा ऑफर… प्लॉट बुक करिए और जीतिए स्विफ्... मोबाइल हैक कर खाते से 1.42 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी...गेमिंग वॉलेट में ट्रांसफर की रकम प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त करने पहुंचे निगम कर्मी से गाली-गलौज... सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ...