सक्ती

चोरी की नीयत से घर में घुसे 2 आरोपियों ने वृद्ध को उतारा था मौत के घाट…फिर तालाब में फेंकी दी थी लाश, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के मालखरौदा पुलिस ने तालाब में मिली वृद्ध की लाश मामले में खुलासा करते हुए एक नाबालिग सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो चोरी करने वृद्ध के घर घुसे थे और झड़प होने पर गला दबाकर और पटक कर हत्या को अंजाम दिए थे। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सकर्रा के जूना तालाब में वृद्ध समारू सारथी 75 वर्ष की लाश मिली थी। मामले में पुलिस पीएम कराकर हत्या के संदेह में जांच में जुट गई थी, जिन्हें पूछताछ और जांच में एक पूर्व में चोरी के आरोपी पर शक हुआ जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता चला कि आरोपी भुवनेश्वर सारथी पिता स्व. रामनाथ सारथी उम्र 21 वर्ष, निवासी सकर्रा अपने एक नाबालिग साथी के साथ चोरी की नीयत से वृद्ध के घर घुसा था जहाँ उसके विरोध करने पर गमछे से गला घोंटकर और पटक पटककर हत्या कर दिया और मृतक के घर से₹1000 नगद तथा एक मोबाइल फोन को चोरी कर लिए । इसके पश्चात दोनों के द्वारा मृतक के शव को जूना तालाब में ले जाकर फेंक दिया गया था । दोनों आरोपियों के कथन के आधार पर आरोपी भुवनेश्वर सारथी से घटना में प्रयुक्त चुन्नी/ स्कॉर्प घटना के समय पहने खून लगे कपड़े ₹420 नगद, तथा नाबालिग से₹410 नगद, चोरी के मोबाइल तथा घटना के समय पहने कपड़े को जप्त किया गया है । पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्रवाई करते हुए 4 घंटे की भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, दोनों आरोपियों को धारा – 302, 382, 394, 397, 201, 34 भादवि के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया गया है जहां से उनको न्यायिक रिमांड में भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,