बिलासपुर

बिलासपुर :- स्क्रूटनी में 4 प्रत्याशियों के नामांकन निरस्त…42 नाम निर्देशन पत्र सही

रमेश राजपूत

बिलासपुर – लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी के लिए भरे गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच आज की गई। कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी अवनीश शरण ने सामान्य प्रेक्षक अभय ए महाजन की मौजूदगी में जांच की कार्रवाई पूर्ण की। निर्वाचन आयोग की चेक लिस्ट के अनुरूप बिंदुवार एक एक निर्देश पत्र की जांच की गई। जांच में 4 प्रत्याशियों के निर्देशन पत्र विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए।

निरस्त किए गए उम्मीदवारों मे चंद्रप्रदीप बाजपेयी इंडियन नेशनल कांग्रेस, राजेश मैसी निर्दलीय, संतोष कुमार साहू निर्दलीय तथा दिलीप अग्रवाल निर्दलीय शामिल हैं। जिन प्रमुख कारणों से अस्वीकृत किए गए उनमें फॉर्म ए और बी प्रस्तुत नहीं करने, प्रस्तावकों के भाग संख्या एवं सरल क्रमांक दर्ज नहीं करने, प्रस्तावकों के हस्ताक्षर नहीं करने, मतदाता क्रमांक त्रुटिपूर्ण भरने व अपूर्ण शपथ पत्र भरना शामिल है।

इस प्रकार 42 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि तक कुल 46 उम्मीदवारों ने निर्देशन पत्र दाखिल किए थे। नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 22 अप्रैल को अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किया जायेगा। इस अवसर पर राजनीतिक दल के पदाधिकारी, प्रत्याशी और उनके अभिकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...